All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक के बाद सरकार के जवाबों से विपक्षी दल असंतुष्ट , संकट को लेकर दोनों सदनों में हो चर्चा

सर्वदलीय बैठक के बाद सरकार के जवाबों से विपक्षी दल असंतुष्ट , संकट को लेकर दोनों सदनों में हो चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य पूर्व' (Middle East) में जारी युद्ध के बीच भारत सरकार ने 25 मार्च 2026 को सर्वदलीय बैठक बुलाई। जिसमें युद्ध के सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति और भारतीय नागरिकों पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की गई। मीटिंग में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि पीएम मोदी ने जंग खत्म करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप से बात की है। उन्होंने पाकिस्तान की मध्यस्थता पर कहा हम दलाल देश नहीं हो सकते हैं।

पाकिस्तान युद्ध को रुकवाने में निभा रहा निर्णायक भूमिका

पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच (अमेरिका-ईरान) मध्यस्थाता कराने की बात कर रहा है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए चल रहे कूटनीतिक प्रयासों का पाकिस्तान स्वागत करता है। अमेरिका और ईरान की सहमति के साथ पाकिस्तान इस बातचीत को आसान बनाने के लिए मेजबानी को तैयार है।'

जंग रुकवाने के मामले में मोदी ने ट्रंप से की बातचीत

मीटिंग में शामिल विपक्षी दलों ने PM मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत के बारे में पूछा। इस पर विदेश मंत्री ने कहा कि मोदी ने ट्रंप से जंग रुकवाने के बारे में कहा नहीं तो इसका नुकसान पूरी दुनिया को उठाना होगा। विदेश मंत्री ने कहा, 'यूएस ने सालों से पाकिस्तान को ईरान के साथ बातचीत में लगा रहा है। ये तो 1981 से चल रहा है।'

कच्चे तेल और गैस का पर्याप्त भंड़ार- सरकार

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण भारत में गैस, पेट्रोल की किल्लत बढ़ रही है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने बढ़ती समस्या को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साधा रहे है। सरकार ने विपक्षी दलों से कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है हमारे पास कच्चे तेल और गैस का पर्याप्त भंड़ार है। सर्वदलीय बैठक के बाद विपक्षी दल सरकार के जवाबों से असंतोष थे। कांग्रेस ने कहा कि इस मामले पर लोकसभा और राज्यसभा में संकट पर चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा कि बहुत सारे मुद्दे थे, जिन पर सरकार का जवाब संतोषजनक नहीं था।

Created On :   25 March 2026 10:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story