Budget Session 2026: राज्यसभा में आज बोलेंगे पीएम मोदी, मिडिल ईस्ट तनाव पर देंगे बयान, कल लोकसभा में दिया था भाषण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। मंगलवार (24 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में मिडिल ईस्ट तनाव पर बयान देंगे। आपको बता दें कि, पीएम ने कल लोकसभा में इसी मुद्दे पर लंबा भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने युद्ध के बीच खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा समेत भारत पर पड़ने वाले असर को लेकर चर्चा की।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल में कभी कांग्रेस का गढ़ रही कालीगंज विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनाव में TMC की हुई जीत, अब बीजेपी का बढ़ता वोट परसेंट बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहा है
होर्मुज पर क्या बोले पीएम?
प्रधानमंत्री ने कल लोकसभा में कहा था कि भारत में बड़ी मात्रा में कच्चा तेल, फर्टीलाइजर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से आता है, सरकार का प्रयास है कि पेट्रोल और एलपीजी की कमी ना हो। देश अपनी जरूरत की 60 प्रतिशत आयात करता है। भारत के सामने भी इस युद्ध ने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ये चुनौतियां आर्थिक भी हैं, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी भी है और मानवीय भी हैं।
यह भी पढ़े -उलुबेरिया दक्षिण विधानसभा सीट पर टीएमसी का दबदबा बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती ,बीजेपी कैंडिडेट पुरी का टीएमसी के मौजूदा विधायक पुलक रॉय से कड़ा मुकाबला
'भारत के पास कच्चा तेल बहुत है'
प्रधानमंत्री ने कहा था कि एलपीजी का डोमेस्टिक उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है, साथ ही देश में उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। भारत ने एनर्जी इंपोर्ट का डायवर्सिफिकेशन किया है। भारत आज 41 देशों से एनर्जी इंपोर्ट करता है। भारत ने कच्चे तेल 53 लाख मेट्रिक टन से अधिक स्ट्रैटेजिक रिजर्व है, और 65 लाख मैट्रिक टन पर काम किया जा रहा है। हम सभी वैश्विक सहयोगियों के साथ लगातार बात कर रहे हैं, कई जहाज भारत आए भी हैं। संकट के समय देश की एक और तैयारी काम आ रही है। इथैनॉल ब्लैंडिग का काम हमें मजबूती दे रहा है।
Created On :   24 March 2026 10:50 AM IST













