विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल के पिछले चुनाव में ढह गया था कांग्रेस का गढ़ हासन, जीती TMC के लिए चिंता बना BJP का बढ़ता वोट बैंक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 1962 में स्थापित हासन विधानसभा सीट एक सामान्य सीट है। जो बीरभूम जिले के अंतर्गत आती है। हासन विधानसभा सीट से बीजेपी ने बीरभूम के ऐतिहासिक तारापीठ मंदिर के पुजारी निखिल बनर्जी को टिकट दिया है। निखिल बनर्जी टीएमसी के बाहुबली नेता काजल शेख के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। मतों की संख्या के आधार टीएमसी के मुकाबले बीजेपी यहां बुहत पीछे रहती है। हासन ग्रामीण सीट होने के साथ साथ मुस्लिम-बहुल है। पिछले चुनाव में यहां कुल मुस्लिम और एससी वोटर्स 83 फीसदी के करीब है।
हासन विधानसभा सीट पर अब तक कुल 14 विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिनमें से कांग्रेस ने 8 बार, रेवोल्यूशनरी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने 4 बार , ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और TMC ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। 1996 से 2016 तक करीब दो दशक तक लगातार 5 विधानसभा चुनाव जीतकर कांग्रेस का एकछत्रप राज रहा। जबकि 2021 में टीएमसी ने बीजेपी को हराकर कांग्रेस के किले को ढहा दिया था। यहां बीजेपी का बढ़ता वोट परसेंट टीएमसी के लिए चुनौती बन रहा है।
आपको बता दें बीजेपी ने इस बार यूपी के योगी की तर्ज पर बंगाल में कुछ सीटों पर धार्मिक पुजारियों को टिकट दिया है। बीजेपी के धार्मिक प्रत्याशी लंबे समय से धार्मिक नेतृत्व के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मामलों में भक्तों और भक्ती से जुड़ी रही हैं। अब देखना है कि इस बंगाल चुनाव में बीजेपी की मठ मंदिर चेहरे की पॉलिटिक्स कितनी कामयाब होती है।
चुनाव आयोग ने 15 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानससभा चुनाव 2026 के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की, यहां 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, पहले फेज में 152 सीटों और दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी। पश्चिम बंगाल की सरकार का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है। नई सरकार चुनने के लिए समय पर विधानसभा चुनाव हो रहे है। इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ साथ शिक्षा, विकास, बेरोजगारी, महंगाई और प्रदेश -केंद्र सरकार संबंध काफी अहम है।
मौजूदा सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं बीजेपी , वाम दल और कांग्रेस नए गठबंधनों और रणनीतियों के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी 77 पर सिमट गई थी। अबकी बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच माना जा रहा है।
Created On :   23 March 2026 3:11 PM IST













