विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में कभी कांग्रेस का गढ़ रही कालीगंज विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनाव में TMC की हुई जीत, अब बीजेपी का बढ़ता वोट परसेंट बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहा है

पश्चिम बंगाल में कभी कांग्रेस का गढ़ रही कालीगंज विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनाव में TMC की हुई जीत, अब बीजेपी का बढ़ता वोट परसेंट बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहा है
2021 में टीएमसी की जीत हुई थी, लेकिन उसके विधायक का 2024 में निधन हो गया था उसके बाद 2025 में हुए उपचुनाव में भी TMC की जीत हुई ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कालीगंज विधानसभा सीट से बापन घोष को चुनावी मैदान में उतारा है। उनके सामने टीएमसी की अलीफा अहमदचुनावी मैदान में है, दोनों के बीच ही कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है।

1951 में गठित कालीगंज विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में आने वाली एक सामान्य सीट है, अब तक यहां 18 बार चुनाव हुए हैं। 1996 तक कांग्रेस का यहां दबदबा रहा। कांग्रेस ने तब तक हुए 12 चुनावों में से 9 पर जीत हासिल की थी। उसके बाद 2016 में कांग्रेस की जीत हुई थी। जबकि रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) ने 1977, 1982, 2001 और 2006 में कुल चार बार यह सीट जीती थी। 1971 में एक निर्दलीय प्रत्याशी भी निर्वाचित हुआ। 2021 और 2025 में हुए उपचुनाव में TMC की जीत हुई। तब बीजेपी दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी। पिछले चुनाव के नतीजों से ये साफ होता है कि बीजेपी यहां मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में उभर रही है। इस ग्रामीण सीट पर 54 फीसदी मुस्लिम और 1 5 फीसदी अनुसूचित जाति मतदाताओं का दबदबा है। केवल दस फीसदी वोटर्स शहरी है। नदियों के किनारे बसे होने की वजह से यहां की भूमि कृषि उपजाऊ है, इलाके की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर आधारित है, यहां बीजेपी का बढ़ता वोट परसेंट टीएमसी के लिए बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहा है।

चुनाव आयोग ने 15 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानससभा चुनाव 2026 के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की, यहां 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, पहले फेज में 152 सीटों और दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी।

मौजूदा सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं बीजेपी , वाम दल और कांग्रेस नए गठबंधनों और रणनीतियों के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी 77 पर सिमट गई थी। अबकी बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल की सरकार का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है। नई सरकार चुनने के लिए समय पर विधानसभा चुनाव हो रहे है। इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ साथ शिक्षा, विकास, बेरोजगारी, महंगाई और प्रदेश -केंद्र सरकार संबंध काफी अहम है।

Created On :   23 March 2026 3:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story