पश्चिम बंगाल में जनता परेशान, अबकी बार ममता सरकार का होगा अंत संजय सरावगी

पश्चिम बंगाल में जनता परेशान, अबकी बार ममता सरकार का होगा अंत संजय सरावगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विपक्ष लगातार हमला कर रहा है। इसी क्रम में बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल से ममता सरकार का अंत होने वाला है। इसीलिए वो परेशान हो रही हैं।

पटना, 23 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विपक्ष लगातार हमला कर रहा है। इसी क्रम में बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल से ममता सरकार का अंत होने वाला है। इसीलिए वो परेशान हो रही हैं।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नीतियां अहंकारी और बांटने वाली हैं और उनके व्यवहार में भी झलकती हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें यह महसूस होने लगा है कि शायद अब बंगाल से उनकी विदाई का समय आ गया है, जो उनके बोलने और खुद को व्यक्त करने के तरीके से साफ जाहिर होता है।"

उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की जनता परेशान है, लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। टीएमसी के राज्य में लगातार जनता को परेशान किया जा रहा है, जिससे जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार लानी है, क्योंकि वही विकास कर सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के तौर पर भी, अपने पद पर 8931 दिन पूरे कर लिए हैं। पूरे देश में, किसी भी अन्य निर्वाचित प्रमुख ने कभी भी इतनी लंबी अवधि तक सेवा नहीं की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने पहले मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात का विकास किया था और अब प्रधानमंत्री के रूप में पूरे भारत में विकास कर रहे हैं।"

संजय सरावगी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। देश की जनता एनडीए सरकार के कार्यकाल में खुश है। इसी वजह से प्रधानमंत्री की लोकप्रियता देश के साथ विदेश में भी बढ़ रही है। इसका फायदा भारत को ही मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज पीएम की नीतियों की वजह से ही युद्ध के दौरान भी भारत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। जो देश आपस में युद्ध कर रहे हैं लेकिन जब भारत की बात आती है तो सभी देश मिलकर भारत का साथ देते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 12:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story