कांग्रेस नेताओं ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया नमन, कहा-देश उनका ऋणी

कांग्रेस नेताओं ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया नमन, कहा-देश उनका ऋणी
शहीद दिवस के मौके पर सोमवार को कांग्रेस के नेताओं ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया और कहा कि देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। शहीद दिवस के मौके पर सोमवार को कांग्रेस के नेताओं ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया और कहा कि देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "उन्हें ये फिक्र है हर दम नई तर्ज-ए-जफा क्या है, हमें ये शौक है देखें सितम की इंतिहा क्या है।"

उन्होंने आगे कहा, "मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शत्-शत् नमन। उनका अद्वितीय साहस, त्याग और समर्पण सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने लिखा, "महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी के शहीद दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। देश के लिए बेखौफ लड़ते हुए उनका संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणा स्रोत है। भारत माता के वीर सपूतों को नमन। इंकलाब जिंदाबाद!"

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर उन्हें सादर नमन।"

उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों ने भारत को असमानता, शोषण, गरीबी और अन्याय से मुक्ति दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। हम अपने महान शहीदों की विरासत की रक्षा करें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वहीं, गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष अमित चावड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट लिखा, देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर कोटि-कोटि नमन।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 11:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story