जैकी श्रॉफ से लेकर मनोज मुंतशिर तक, हस्तियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

जैकी श्रॉफ से लेकर मनोज मुंतशिर तक, हस्तियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
भारतीय इतिहास वीरों के शौर्य, त्याग और बलिदान की कहानियों से भरा हुआ है। ऐसे ही वीरों की याद में हम ‘शहीद दिवस’ मनाते हैं। यह दिन हमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अद्भुत बलिदान की याद दिलाता है। इन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता के लिए अनमोल योगदान दिया।

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय इतिहास वीरों के शौर्य, त्याग और बलिदान की कहानियों से भरा हुआ है। ऐसे ही वीरों की याद में हम ‘शहीद दिवस’ मनाते हैं। यह दिन हमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अद्भुत बलिदान की याद दिलाता है। इन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता के लिए अनमोल योगदान दिया।

शहीद दिवस के मौके पर कई हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से शहीदों को याद किया और उनके बलिदान को नमन किया। इस कड़ी में, अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की तस्वीरें शामिल हैं। अभिनेता ने लिखा, "शहीद दिवस पर हम वीर सपूतों को याद करते हैं।"

वहीं, प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी इंस्टाग्राम पर शहीदों की शहादत के लिए पंक्ति प्रस्तुत की। उन्होंने अपनी इन लाइनों से तिरंगे की गरिमा और शहीदों के बलिदान को बखूबी बयां किया। गीतकार ने लिखा, "जिसके लिए सरदार हमारा झूल गया था फंदे पर, धूल नहीं लगने दी हमने उस बेदाग तिरंगे पर।"

पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रणाम शाहिदा नू कोटि कोटि प्रणाम।"

23 मार्च 1931 को, भारत के तीन महान युवा क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों ने निर्धारित समय से एक दिन पहले ही फांसी दे दी थी। तीनों ने ब्रिटिश राज के खिलाफ अपनी जान कुर्बान कर दी, ताकि हम आज आजादी की हवा में सांस ले सकें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'शहीद दिवस' पर महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में सदैव अंकित रहेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 12:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story