चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को बताया 'सेवा भाव' की मिसाल

चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को बताया सेवा भाव की मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित सरकार के प्रमुख रहने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें बधाई दी। चिराग पासवान ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रधानमंत्री मोदी के लिए गर्व की बात है, बल्कि उन सभी समर्थकों के लिए भी है जो उन पर विश्वास रखते हैं।

पटना, 23 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित सरकार के प्रमुख रहने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें बधाई दी। चिराग पासवान ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रधानमंत्री मोदी के लिए गर्व की बात है, बल्कि उन सभी समर्थकों के लिए भी है जो उन पर विश्वास रखते हैं।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के ऐसे नेता हैं जिन्हें देश सेवा करने का सबसे अधिक अवसर मिला है। उन्होंने सरकार का नेतृत्व करते हुए जनता की सेवा में सबसे ज्यादा समय बिताया है। मुझे उम्मीद है कि उन्हें भविष्य में भी इसी सेवा भाव के साथ लंबा कार्यकाल मिले।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणियों की निंदा की। चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव के समय भाषा की गरिमा का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि बिहार चुनावों में प्रधानमंत्री की माता तक के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

चिराग पासवान ने कहा, "चुनाव जीतने की हताशा में विपक्ष किसी भी हद तक गिर सकता है और संयम खो सकता है। यह गलत है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। पश्चिम बंगाल में जनता परेशान है। उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। इसीलिए अब लोग भाजपा को लाना चाह रहे है।"

इसके अलावा चिराग पासवान ने अपने मंत्रालय की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने पीएम-एफएमई योजना के तहत बिहार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि इस साल बिहार इस योजना में पहले स्थान पर रहा।

उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने और राज्य के छोटे और मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उनका कहना था कि यह प्रयास सीधे राज्य के विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में राज्य और देश के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के विकास और सेवा कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है और उनके अनुभव और मार्गदर्शन से आने वाले वर्षों में और अधिक सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 12:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story