ममता बनर्जी ने बंगाल को बेरोजगारी के दलदल में धकेला, अब जनता देख रही भाजपा की ओर राजीव रंजन

ममता बनर्जी ने बंगाल को बेरोजगारी के दलदल में धकेला, अब जनता देख रही भाजपा की ओर राजीव रंजन
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जुबानी हमला बोला है। दिल्ली पुलिस द्वारा बांग्लादेशियों को हटाने पर राजीव रंजन ने कहा कि ये रूटीन प्रक्रिया है। किसी भी देश में रहने के लिए वैध पेपर होने चाहिए। अमेरिका ने भी कई लोगों को बाहर किया है।

पटना, 23 मार्च (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जुबानी हमला बोला है। दिल्ली पुलिस द्वारा बांग्लादेशियों को हटाने पर राजीव रंजन ने कहा कि ये रूटीन प्रक्रिया है। किसी भी देश में रहने के लिए वैध पेपर होने चाहिए। अमेरिका ने भी कई लोगों को बाहर किया है।

टीएमसी के 74 विधायकों का टिकट कटने पर राजीव रंजन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "ममता बनर्जी ने हमारे दावों की पुष्टि कर दी है। हम बार-बार कहते आ रहे हैं कि उनके चुने हुए विधायक किसी न किसी रूप में बंगाल पुलिस और आपराधिक गिरोहों के साथ मिलकर जनता को परेशान कर रहे हैं। कई लोग इतने उदासीन थे कि उनकी योजनाओं का विफल होना तय था। ऐसा करने से ममता बनर्जी भी नहीं बचेंगी, उन्हें सत्ता से जाना होगा।"

ममता की धमकी को लेकर राजीव रंजन ने कहा, "अगर ममता बनर्जी खुद को बंगाल का मानती हैं तो गलत है। बंगाल का मतलब टैगोर, सुभाष चंद्र बोस और महर्षि अरविंदो घोष जैसे लोगों की भूमि है। इन्होंने दुनिया में भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया है।"

राजीव रंजन ने कहा, "ममता बनर्जी ने अपने कार्यकाल में पश्चिम बंगाल को बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया है। औद्योगिकीकरण पूरी तरह से ठप पड़ गया है। कार्यकाल में बंगाल का विकास रुका है। अब विकल्प के रूप में वहां लोग भाजपा को देख रहे हैं। इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।"

राजीव रंजन ने कहा, "चाहे हुमायूं कबीर हों या ओवैसी, सच्चाई यह है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी द्वारा बोए गए जहर ने ऐसे कई लोगों को जन्म दिया है, जो उस जहर को और फैलाने के लिए उभरते हैं, लेकिन जब एक स्वाभाविक विकल्प मौजूद है, तो ऐसे भ्रष्ट तत्वों का कोई महत्व नहीं रह जाएगा और इन चुनावों में उनकी मौजूदगी मायने नहीं रखेगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 1:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story