Bihar Next CM: बिहार के नए CM बनाए जाने को लेकर चिराग पासवास ने कही बड़ी बात, बातचीत हो चुकी जल्द ही ऐलान होगा?

बिहार के नए CM बनाए जाने को लेकर चिराग पासवास ने कही बड़ी बात, बातचीत हो चुकी जल्द ही ऐलान होगा?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बीच राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज हैं। इसी बीच नए सीएम को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सोमवार (23 मार्च) को प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा बहुत जल्द ही नए सीएम का ऐलान किया जाएगा। इस बारे में NDA के सभी घटक दलों से बातचीत हुई है।

पत्रकारों ने चिराग पासवास से पूछा कि क्या आप बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इस पर उन्होंने कहा मैं इस रेस में न था न हूं। आज की तारीख में गठबंधन के भीतर BJP का मुख्यमंत्री हो ये हम लोग चाहते हैं। चिराग पहले नेता हैं जिन्होंने खुलकर भारती जनता पार्टी का सीएम बनाए जाने की बात कही है। यह काफी हद तक तय है कि बिहार में सीएम भाजपा का ही होगा। इसके लिए गृहमंत्री सम्राट चौधरी से लेकर कई नामों की चर्चा है।

चिराग पासवान ने कहा, "बातचीत काफी हद तक पूरी हो गई है। ऐलान भर की देरी है. बहुत जल्द उसको भी पूरा कर लिया जाएगा। एक बात स्पष्ट है कि जो भी नई सरकार का नेतृत्व करेगा… वो बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभव, मार्गदर्शन, उनकी सोच पर चलने वाला वो नेतृत्व होगा।"

जीतन राम मांझी ने सीएम को लेकर क्या कहा?

मुख्यमंत्री के लिए जीतन राम मांझी ने भी सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति दे दी है. इस पर कहा था, "मैं हमेशा इस बात का पक्षधर रहा हूं कि गठबंधन की बातचीत जब तक औपचारिक तौर पर सार्वजनिक न हो उस पर चर्चा नहीं करनी चाहिए. मुझे लगता है कि बहुत जल्द नाम की घोषणा कर दी जाएगी।"

Created On :   24 March 2026 1:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story