मौसम अपडेट: यूपी-बिहार के साथ 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मार्च के महीने के बीच से ही पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिसके चलते पूरे देश के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, 19 राज्यों में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बार-बार एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक और बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड में हवा चल सकती है। जिससे आंधी जैसे आसार भी बन सकते हैं। इसी बीच आने वाले दिनों के तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। पूर्वी भारत में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।
यूपी में बारिश और आंधी की संभावना
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बाद कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा।
यह भी पढ़े -विश्व क्षय रोग दिवस पर योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लिया टीबी मुक्त भारत का संकल्प
उत्तर-पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुए हैं। जिनका सीधा असर उत्तर-पश्चिम भारत में देखने को मिल रहा है। इसके चलते ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 मार्च को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघायल के कई जिले शामिल हैं। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 26 से 29 मार्च के बीच बारिश और आंधी की संभावना जताई है।
Created On :   24 March 2026 11:19 AM IST












