PM Modi in Lok Sabha: कृषि मंत्री ने PM की जमकर तारीफ, मोदी एक विचार का नाम, वह है जनता की सेवा में लगातार लगे रहने का

कृषि मंत्री ने PM की जमकर तारीफ, मोदी एक विचार का नाम, वह है जनता की सेवा में लगातार लगे रहने का

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक व्यक्ति का नहीं, एक विचार का नाम है। यह विचार जनता की सेवा में लगातार लगे रहने का है। सार्वजनिक जीवन में लगातार 8931 दिन लगे रहने का रिकॉर्ड बनाने के बीच उन्होंने कभी अवकाश नहीं लिया। यह जनता की सेवा में समर्पित रहने की उनकी भावना को ही प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे वो दिन याद आ गया, जिस दिन प्रधानमंत्री की माता जी का स्वर्गवास हुआ था। मैं तमिलनाडु में था और हमने सोचा गुजरात चलना चाहिए, लेकिन फिर मुझे पता चला कि मां के अंतिम संस्कार के बाद पीएम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे, ताकि खुद का दर्द देश के काम पर भारी न पड़ जाए। बिना प्रतीक्षा किए सबको निर्देश दिया गया, कोई नहीं आएगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं PM को पिछले 35 सालों से जानता हूं। मैंने उनके साथ संगठन के कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया है। बाद में उनके साथ सीएम के तौर पर भी काम किया और अब प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में काम कर रहा हूं। उनके लिए राष्ट्र प्रथम सर्वोपरि है।’

पीएम मोदी के कामों पर क्या बोले शिवराज?

शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी के कामों पर कहा, ‘गुजरात के भूकंप ने जब भुज और कच्छ को तबाह कर दिया था, उसके बाद पीएम ने वहां का पुनर्निर्माण करवाया। उसकी केस स्टडी दुनिया के कई देशों ने की। उन्होंने विकसित गुजरात और विकसित भारत के लिए राजनीति की। मोदी जी ने रिवर लिंकिंग के ड्रीम को साकार किया। गुजरात को मैन्युफैक्चरिंग का हब बना दिया।

उन्होंने कहा, ‘गुजरात में जब मोदी मुख्यमंत्री थे और दिल्ली में दूसरी सरकार थी। तब निवेशकों को कहा जाता था कि गुजरात मत जाना, लेकिन निवेशक वहां गए, टूरिज्म का हब बना। गुजरात मॉडल की चर्चा देश के हर दिल में घर करने लगी। 2011, 2012 और 2013 के वो काले दिन जब चारों तरफ भ्रष्टाचार का शोर सुनाई देता था, तब उस निराशा के अंधकार में आशा और विश्वास का प्रतीक बनकर मोदी जी उभरे। 2014 के बाद गठबंधन की राजनीति समाप्त हुई. अकेली पार्टी को बहुमत मिला और मोदी युग की

पीएम मोदी ने देश के लिए किए बड़े-बड़े काम?

उन्होंने कहा, ‘आज हमारी कृषि ने अन्न के भंडार भर दिए। मोदी जी ने महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक, सशक्तिकरण करने का काम किया, आतंकवाद पर करारा प्रहार किया, चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक या ऑपरेशन सिंदूर हो। नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। धारा 370 की समाप्ति भी हुई और राम मंदिर भी बना। एक के बाद एक राज्य कॉमन सिविल कोड को भी लागू करते जा रहे हैं। मोदी जी केवल राजनेता नहीं, सोशल रिफॉर्मर हैं। उन्होंने स्वच्छता को आंदोलन बना दिया, एक पेड़ मां के नाम से करोड़ों पेड़ लग गए। उनके जैसा लिस्नर मैंने नहीं देखा, बड़े ध्यान से सुनते हैं। गुलामी के प्रतीक चिन्हों को दूर हटा दिया गया। देश धन्य हैं जो मोदी जी जैसा नेता मिला। आज 14 राज्यों में BJP 19 राज्यों में NDA की सरकार है।’

Created On :   23 March 2026 11:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story