BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, आदित्य ने किया टॉप, 85.19% छात्र पास, पिछले साल के मुकाबले कितना कम रहा पासिंग परसेंट?

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, आदित्य ने किया टॉप, 85.19% छात्र पास, पिछले साल के मुकाबले कितना कम रहा पासिंग परसेंट?
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। सभी विषयों में टॉप 5 में 19 लड़कियां हैं। इस साल का पासिंग परसेंट पिछले साल से कम रहा।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 सोमवार (23 मार्च) को जारी कर दिया है। अब छात्र-छात्राएं आसानी से अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा। इस साल कुल 85.19% बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी इसे अच्छा रिजल्ट माना जा रहा है। बीते साल 86.05 परसेंट छात्र पास हुए थे। इस बार भी आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया। बड़ी बात यह है कि टॉपर्स की सूची में लड़कियों ने फिर से अच्छा प्रदर्शन किया है और ज्यादा संख्या में जगह बनाई है। आपको बता दें कि, इस साल सभी विषयों में टॉप 5 में 19 लड़कियां हैं।

साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स

साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) लाकर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी रहीं, जिन्हें 479 अंक (95.80%) मिले। इन सभी छात्रों ने कड़ी मेहनत से यह सफलता पाई है।

आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स

आर्ट्स स्ट्रीम में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) लाकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी रहे। इन छात्रों ने भी बेहतरीन अंक हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया।

कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स

कॉमर्स स्ट्रीम में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) लाकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर माही कुमारी और तीसरे स्थान पर निशिका श्री रहीं। अदिति कुमारी संत जेवियर स्कूल, पटना की छात्रा हैं और उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

Created On :   23 March 2026 4:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story