मौसम अपडेट: बारिश-आंधी का कहर अगले 24 घंटे रह सकता है बरकरार, यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों में अलर्ट जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में एक साथ पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिसके चलते पूरे देश का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते आने वाले दो-तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज, चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान लगभग 25 से 26 राज्यों में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 26 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
उत्तर भारत में कैसा रहने वाला है मौसम?
उत्तर भारत में आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
यह भी पढ़े -'पीएम मोदी को करनी चाहिए थी मध्यस्थता, विश्व लीडर्स उनसे परिचित', मिडिल ईस्ट की स्थिति पर बोले रामगोपाल यादव
पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक, 24, 27 और 28 मार्च को पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई जिले शामिल हैं। नागालैंड में 28 मार्च को तेज बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी देखने को मिलेंगी।
मध्य भारत में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उप हिमालयी, पश्चिमी बंगाल और सिक्किम के कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। जिससे लोगों में परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही बिहार, ओडिशा, झारखंडऔर मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। साथ ही हल्की हवाएं भी चल सकती हैं।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली में मंगलवार को धूप खिली रह सकती है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मार्च को बादल छाए रह सकते हैं लेकिन हल्की बारिश और मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
यूपी में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
Created On :   25 March 2026 12:33 PM IST













