गैस की किल्लत!: LPG संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लोगों से PNG कनेक्शन अपनाने पर दिया जोर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद से देश में एलपीजी-गैस संकट बना हुआ है। इस बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। इस दौरान केंद्र सरकार ने एलपीजी की किल्लत से जुड़ी अफवाहों को सिरे से नकारा है। साथ ही लोगों से इन अफवाहों को ना मानने की अपील भी की है। दरअसल, एलपीजी संकट के बीच केंद्र सरकार का उद्देश्य पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पर फोकस करना है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन को जल्द देने को लेकर सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। वहीं, PNG की सुविधा होने के बाद भी उसका इस्तेमाल न करने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसे लेकर केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़े -कांग्रेस मुख्यालय खाली करने के नोटिस पर प्रमोद तिवारी का तंज, 'यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ'
केंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने पर दिया जोर
इस कदम से केंद्र सरकार गैस नेटवर्क का विस्तार करके एक ही ईंधन पर निर्भरता कम कर पाएगी। मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से वहां के प्रमुख स्रोतों से होने वाली सप्लाई प्रभावित हुई है। एलपीजी की किल्लत को कम करने के लिए सरकार घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं को पीएनजी का विकल्प अपनाने के लिए जोर दे रही है। पीएनजी ज्यादा सुविधाजनक है। पीएनजी पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस बर्नर तक लगातार पहुंचाई जाती है, जिससे सिलेंडर की बुकिंग की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़े -दिल्ली विधानसभा में 'शीशमहल' पर घमासान, प्रवेश वर्मा ने पेश की लग्जरी आइटम्स की लंबी लिस्ट
केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि अगर पीएनजी उपलब्ध होने के बाद भी कोई परिवार इसे नहीं अपनाता है तो तीन महीने बाद एलपीजी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। हालांकि, जहां पाइप कनेक्शन देना संभव नहीं है, वहां अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के आधार पर एलपीजी आपूर्ति जारी रह सकेगी।
Created On :   25 March 2026 5:34 PM IST












