प्रधानमंत्री जरूरी व्यवस्थाएं करते रहेंगे, लोगों को नहीं होगी कठिनाई ओमप्रकाश राजभर

प्रधानमंत्री जरूरी व्यवस्थाएं करते रहेंगे, लोगों को नहीं होगी कठिनाई  ओमप्रकाश राजभर
उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की, भारत के बढ़ते निर्यात पर प्रकाश डाला और पश्चिम बंगाल चुनावों में एनडीए की जीत की भविष्यवाणी की।

आजमगढ़, 25 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की, भारत के बढ़ते निर्यात पर प्रकाश डाला और पश्चिम बंगाल चुनावों में एनडीए की जीत की भविष्यवाणी की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एथेनॉल मिश्रण के प्रयोग ने डीजल-पेट्रोल संकट ने उभरने में मदद की। ओपी राजभर ने कहा, "देश की 140 करोड़ जनता को समृद्धि और विकास की ओर ले जाने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। वे आवश्यक व्यवस्थाएं करते रहेंगे और देश को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।"

उन्होंने कहा, "जब भी प्रधानमंत्री विश्व के किसी भी देश का दौरा करते हैं, तो वे कहते हैं कि हम बुद्ध की भूमि से आए हैं और शांति का संदेश लेकर आए हैं। जब लड़ाई होती है, तो दोनों देशों का नुकसान होता है। इसके साथ-साथ पड़ोसी देश भी प्रभावित होते हैं। प्रधानमंत्री का प्रयास होता है कि भारत में जो उत्पाद हैं, वह दूसरे देशों को उपलब्ध कराएं और वहां से अपने देश के लिए सामान लें। भारत में किसी चीज की किल्लत न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री लगातार काम करते रहते हैं।"

बंगाल को जो छोड़ेगा, वह बर्बाद हो जाएगा वाले ममता बनर्जी के बयान पर राजभर ने कहा, "चुनाव के दौरान वोट पाने के लिए ऐसे जुमले छोड़े जाते हैं। ममता दीदी का यह चुनावी जुमला है। ममता बनर्जी घबराई हुई हैं, क्योंकि उनकी सत्ता हाथ से जा रही है। 4 मई को जब विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा तो पश्चिम बंगाल में एनडीए की सरकार बनेगी।

हाल ही में सपा की बागी विधायक पूजा पाल ने कहा था, "सपा के संरक्षण में अतीक अहमद जैसे लोग मजबूत हुए और उन्होंने समाज को नुकसान पहुंचाया। पूजा पाल के इस बयान पर मंत्री राजभर ने कहा, "समाजवादी पार्टी ने गुंडों को संरक्षण दिया लेकिन आम जनता को नहीं। इसलिए हम पूजा पाल के बयान से सहमत हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर के मारे जाने पर भारत में कुछ लोग मातम मना रहे हैं। ऐसे में फिल्म धुरंधर-2 में जो दिखाया जा रहा है, वह सही है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 1:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story