LPG Booking: एलपीजी बुकिंग के लिए नए नियम की खबरों के बाद सरकार का बयान आया सामने, कहा- 'ऐसा कोई नियम नहीं...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर कई नई खबरें देखने को मिल रही हैं। कुछ खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट्स में देखने को मिल रहा था कि अब गैस की बुकिंग करने के लिए अलग-अलग लोगों को अलग-अलग समय तक वेट करना होगा। जिस पर अब सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। सरकार का कहना है कि ऐसा कोई भी नया नियम लागू नहीं हुआ है। सरकार ने कहा है कि जो नियम पहले लागू किए गए थे वो ही अब भी लागू रहेंगे। बता दें, कुछ जगहों पर बताया जा रहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना (PMUY) वालों को 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा और बाकी लोगों को 25 से 35 दिनों तक का ही इंतजार करना होगा।
क्या है असली नियम?
सरकार के मुताबिक, कोई भी नया नियम लागू नहीं किया गया है। अभी वही ही पुराने नियम ही लागू हैं। शहर में रहने वालों के लिए बुकिंग का दिन 25 तय है और गांव में रहने वालों के लिए 45 दिन तक का इंतजार तय किया गया है। ये निमय सभी लोगों के लिए एक जैसा ही लागू किया गया है। इसमें किसी भी तरह की कोई भी अलग कैटेगरी नहीं है।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी की सर्वदलीय बैठक से दूरी पर मनीषा कायंदे का तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष बदलने की जरूरत
सरकार का क्या है कहना?
सरकार ने लोगों से ये भी कहा है कि ऐसी गलत खबरों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें और उनको आगे बिल्कुल मत फैलाएं। देश में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी के लिए पर्याप्त एलपीजी मौजूद है। इसलिए किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है और जल्दी-जल्दी बुकिंग करने की भी कोई आवश्यकता नहीं है।
तय समय से पहले बुकिंग की तो नहीं मिलेगा सिलेंडर
अगर कोई भी तय समय से पहले गैस बुक करने की कोशिश करता है तो सिस्टम खुद ही बुकिंग को ब्लॉक कर देगा। गैस की पिछली डिलीवरी की तारीख से ही ये समय गिना जाएगा। ये नियम शहर, गांव और सभी जगहों पर लागू होगा।
यह भी पढ़े -दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दर्शन के बाद बोले नितिन नवीन, 'मां के आशीर्वाद से बनेगा 'सोनार बंगाल'
सरकार ने जारी किया आधिकारिक बयान
सरकार ने इस नियम को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। यह जानकारी ऐप और रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई है, इसलिए पूरी पुष्टि का इंतजार करना जरूरी था। बता दें, ईरान में जारी युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है। इस वजह से तेल और LPG गैस की सप्लाई ग्लोबल लेवल पर रुकी हुई है। इस वजह से ही देश में गैस की कमी देखने को मिल रही है। सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर अहम कदम ले रही है, जिसे आम जनता को परेशानी ना हो।
Created On :   25 March 2026 3:50 PM IST












