Delhi Budget 2026: 10वीं के बच्चों को लैपटॉप, 9वीं की छात्राओं को मिलेगी साइकिल, जानें दिल्ली सरकार के बजट में क्या?

10वीं के बच्चों को लैपटॉप, 9वीं की छात्राओं को मिलेगी साइकिल, जानें दिल्ली सरकार के बजट में क्या?
दिल्ली सरकार ने आज अपना बजट पेश किया है। ग्रीन लेंस पर केंद्रित इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर एजुकेशन तक कई बड़े ऐलान लिए गए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में 1, 03, 700 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। बजट में सरकार ने शिक्षा, हेल्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण को प्राथमिकता दी गई है। बजट में पहली बार एमसीडी को 11,666 करोड़ और दिल्ली जल बोर्ड को 9 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। 9वीं की छात्राओं के लिए साइकिल, मेधावी छात्रों को लैपटॉप और सड़कों को धूल से मुक्त करने के लिए बड़े फंड का भी प्रावधान किया है।

रेखा गुप्ता ने सदन में क्या कहा?

रेखा गुप्ता ने सदन को बताया है कि दिल्ली प्रति व्यक्ति की आय के मामले में पूरे देश में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा है कि बीते साल हमने 1 लाख करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट पेश किया था। पहले इंफ्रास्ट्रक्चर पर सिर्फ 6-7 हजार करोड़ रुपए ही खर्च होते थे, लेकिन हमारी सरकार में ये राशि बढ़ाई गई है।

शिक्षा क्षेत्र को लेकर क्या बोलीं दिल्ली की सीएम?

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शिक्षा क्षेत्र में तकनीक और सुविधाओं को बढ़ावा देने का बड़ा ऐलान किया है। सरकारी स्कूलों की नौवीं कक्षा की हर एक छात्रा को उपहार स्वरूप साइकिल दी जाएगी। साथ ही 10वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। साथ ही क्लास करीब 8,777 क्लासों में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट के तहत 150 करोड़ रुपए के फंड दिया गया है। छात्रों की स्किल को बढ़ाने के लिए ये सब कदम उठाए जा रहे हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को 5, 921 रुपए दिए जाएंगे। सड़कों को धूल से पूरी तरह मुक्त करने के लिए और नेटवर्क सुधारने के लिए 1,392 करोड़ रुपए खर्च करे जाएंगे। लंबे समय से अटके हुए बारापुला कॉरिडोर के लिए 210 करोड़ रुपए और 52,000 किमी लंबी बिजली की तारों को भी अच्छे से लगवाने के लिए 200 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

Created On :   24 March 2026 2:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story