अमेरिका-चीन शिखर वार्ता: ट्रंप-शी जिनपिंग के बीच 14-15 मई को बीजिंग में आयोजित होगी शिखर वार्ता

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मई के मध्य में मीटिंग होने जा रही है। इस संबंध में अमेरिका में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने जानकारी दी। व्हाइट हाउस में आयोजित मीडिया वार्ता में जानकारी देते हुए कहा लेविट ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच लंबे समय से प्रस्तावित बैठक अब 14 और 15 मई को बीजिंग में आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़े -ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, बोला- सिर्फ मित्र देशों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान हुआ
कैरोलिन लेविट ने अपनी प्रेस वार्ता में ये भी कहा आगे चलकर US प्रेसिडेंट ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी वाइफ पेंग लियुआन की मेजबानी वॉशिंगटन डीसी में भी करेंगे। हालांकि उन्होंने इसकी तारीख नहीं बताई। इसे लेकर लेविट ने कहा इस पारस्परिक दौरे की तारीखों की घोषणा फिलहाल बाद में की जाएगी। यह पहल दोनों वैश्विक शक्तियों के बीच डिप्लोमेटिक रिलेशन( कूटनीतिक संबंधों) को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को किया खारिज, कहा - 'ट्रम्प की शर्तों पर जंग खत्म नहीं करेगा'
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लेविट ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी प्रेसिडेंट और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष का निष्कर्ष चर्चा की पूर्व शर्त नहीं था। केवल बैठक की तारीख को पुनर्निर्धारित किया गया।
Created On :   26 March 2026 9:47 AM IST












