Iran-US War: ईरान ने अमेरिका वॉरशिप 'अब्राहम लिंकन' पर मिसाइल अटैक करने का किया दावा, कहा - 'इलाका छोड़कर भागा दुश्मन'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज 26वां दिन है। इस बीच ईरान की ओर से बड़ा दावा किया गया है। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने अमेरिका के जंगी जहाज अब्राहम लिंकन पर पर मिसाइल अटैक किया। ईरान की नौसेना की ओर से कहा गया कि नौसेना ने कादेर क्रूज मिसाइलों से कैरियर को निशाना बनाया। इस हमले के बाद मजबूरी में अमेरिकी बेड़े को अपनी पोजिशन बदलनी पड़ी।
इसके साथ ही ईरानी नौसेना की ओर से धमकी दी गई कि यदि अमेरिका बेड़ा मिसाइल की रेंज में फिर आएगा तो उस पर और भी शक्तिशाली हमले किए जाएंगे। हालांकि इस हमले को लेकर अमेरिका की ओर से अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
इससे पहले ईरान ने इजरायल के एक पावर प्लांट पर हमला किया था। आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्स) की ओर से इसे लेकर कहा गया कि हमले में पावर प्लांट के पास मिसाइल गिरी, जिससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। हमले के दौरान कुछ मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम नकाम कर दिया, जबकि एक मिसाइल खुले इलाके में गिरी।
यह भी पढ़े -'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
दुश्मन को पछतावा होगा - मुज्तबा खामेनेई
उधर, ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिवालय की ओर से कहा गया कि हम किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सचिवालय की ओर से कहा गया, 'हमें दुश्मन को उस हद तक कमजोर करना है कि वह हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा न बने। मुद्दा केवल युद्ध को रोकना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हमलावर को पछतावा हो।'
बता दें कि इजरायली और अमेरिका हमलों में ईरान में अब तक करीब 1500 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 हजार से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। मरने वालों में 200 महिलाएं जबकि करीब इतने ही बच्चे शामिल हैं।
Created On :   25 March 2026 8:42 PM IST












