Iran Israel US War: पाकिस्तान में ईरान ने अमेरिका से बातचीत को लेकर किया बड़ा ऐलान, कहा- 'हमें धोखा देकर हमला...'
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। मिडिल ईस्ट में दिन पर दिन तनाव बढ़ रहा है, जिससे देश के अन्य हिस्सों में भी भारी परेशानी देखने को मिल रही है। वहीं, अब अमेरिका बातचीत करके युद्ध को रोकने के लिए नरमी बरत रहा है। इसी बीच ईरान ने ट्रंप प्रशासन के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत चल रही है। पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोघदम का कहना है कि अमेरिका-ईरान के बीच कोई बातचीत नहीं होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले मिडिल ईस्ट जंग में जीत का दावा किया है और कहा है कि ईरान ने परमाणु हथियार कभी नहीं रखने पर सहमति जताई है। साथ ही उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भी जुड़ी अहम सौगात भेजी है।
ईरान का क्या है कहना?
आईआरएनए न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान में ईरान के राजदूत का कहना है कि युद्ध इस वजह से ही शुरू हुआ था क्योंकि अमेरिका ने बातचीत के बीच धोखा देकर हमला किया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच शांति वार्ता की किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि इजरायल का लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने का है।
यह भी पढ़े -ईडी ने असम के हैलाकांडी में शिफा हॉस्पिटल के मालिक की 55.33 लाख रुपए की संपत्तियां कुर्क की
इजरायल का क्या है कहना?
इजरायल ने कहा है कि 'इस समय इजरायल और अमेरिका ईरान में सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं और हम ऐसे हमले करते रहेंगे। साथ ही हम ये सुनिश्चित करेंगे कि ईरान के पास किसी भी तरह की परमाणु क्षमता न रहे और बैलिस्टिक मिसाइलें भी ना रहें। हमने ईरान की सरकार को पूरी तरह से कमजोर कर दिया है। ऐसे में सबको ये समझना चाहिए कि कौन इस क्षेत्र में स्थिरता ला रहा है और कौन अशांति फैलाने का काम कर रहा है।
यह भी पढ़े -भरूच में 34 महीनों में देश का पहला 8-लेन केबल ब्रिज तैयार, वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का अहम हिस्सा
ईरान ने अमेरिका पर दी प्रतिक्रिया
ईरान के अहम और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने अमेरिका के राजनयिक प्रयासों को दिखावा बताया है। उनका दावा है कि एक समय में संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाला वैश्विक प्रभाव अब खत्म हो गया है। ईरान की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता का कहान है कि अमेरिका की रणनीतिक शक्ति हार में बदल गई है।
Created On :   25 March 2026 6:11 PM IST












