Iran-US War: ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को किया खारिज, कहा - 'ट्रम्प की शर्तों पर जंग खत्म नहीं करेगा'

ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को किया खारिज, कहा - ट्रम्प की शर्तों पर जंग खत्म नहीं करेगा
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग को शुरू हुए 26 दिन हो चुके हैं। इस ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग को शुरू हुए 26 दिन हो चुके हैं। इस ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि वह डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों पर युद्ध खत्म नहीं करना चाहता है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार अमेरिका ने मध्यस्थ देशों के जरिए जो प्रस्ताव भेजा है वह केवल एक धोखा है, जिसका उद्देश्य दबाव बनाना है।

वहीं, जंग को खत्म करने के लिए ईरान ने अमेरिका के सामने 5 शर्ते रखी हैं -

  1. ईरान के खिलाफ हमलों और टारगेटेड किलिंग्स पर पूरी तरह रोक
  2. भविष्य में दोबारा युद्ध न होने की ठोस गारंटी
  3. युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा
  4. सभी मोर्चों पर संघर्ष का पूर्ण अंत
  5. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के अधिकार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता

ईरान का कहना है कि जब ये शर्ते पूरी नहीं होती, उसकी सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। उसने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बार-बार अपनी शर्तों में बदलाव करता है। लेकिन, ईरान अपने रुख पर स्थिर है।

क्या था अमेरिका का प्रस्ताव?

अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव में ईरान के परमाणु प्रोग्राम पर रोक लगाने, यूरेनियम संवर्धन को रोकने और मिसाइल कार्यक्रम सीमित करना शामिल था। इसके बदले अमेरिका ने प्रतिबंध हटाने और परमाणु कार्यक्रम में सहयोग की पेशकश की थी। वहीं, अमेरिका के इस प्रस्तवा पर ईरानी सेना के अधिकारियों ने तंज कसते हुए कहा कि ट्रंप ने अपनी हार को समझौते के रूप में पेश करने का प्रयास किया है।

Created On :   25 March 2026 11:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story