ईरान-US संघर्ष: ट्रंप का अपने राजनीतिक विरोधी डेमोक्रेट्स पर बड़ा हमला, जानबूझकर अमेरिकी सेना की सफलता को दिखा रहे है कम

ट्रंप का अपने राजनीतिक विरोधी डेमोक्रेट्स पर बड़ा हमला, जानबूझकर अमेरिकी सेना की सफलता को दिखा रहे है कम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि वामपंथी और देश-विरोधी डेमोक्रेट्स अमेरिका की बड़ी सैन्य सफलता को कम करके दिखाने की कोशिश कर रहे हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी जंग को लेकर अपने राजनीतिक विरोधियों डेमोक्रेट्स को कड़ी फटकार लगाई है, ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वामपंथी और देश-विरोधी डेमोक्रेट्स अमेरिका की बड़ी सैन्य सफलता को कम करके दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर हमला करते हुए कहा यूएस इस युद्ध में पूरी तरह और निर्णायक रूप से जीत रहा है और जनता सच्चाई देख रही है। जबकि अमेरिका विरोधी डेमोक्रेट्स ईरान में हमारी महान सैन्य उपलब्धि से ध्यान भटकाने के लिए देश के भीतर ही अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

आपको बता दें अभी भी इजराइल और अमेरिका के ईरान पर हमले जारी है। दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर कायम हैं, इससे यह साफ है कि पश्चिम एशिया में तनाव जल्द खत्म होने वाला नहीं है। ईरानी सैन्य अधिकारीअमेरिकी प्रस्तावों का तीखी बयानबाजी के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खतम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जुल्फिकारी ने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा ऐसा लगता है कि यूएस प्रेसिडेंट खुद से ही बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका को चुनौती भी दी। जबकि यूएस चाहता है ,ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करे, यूरेनियम संवर्धन को रोके, अपने परमाणु ठिकानों को बंद करे और इंटरनेशनल एजेंसी को पूरी जांच की अनुमति दे।

आपको बता दें युद्ध खत्म करने के लिए ईरान ने कई कड़ी शर्तें रखी हैं। ईरान इस बात पर अड़ा है कि शत्रुता की समाप्ति केवल तेहरान की अपनी शर्तों और समय-सीमा के अनुसार ही निर्धारित होगी। ईरान की इन शर्तों में सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकना, फ्यूचर में हमले न होने की गारंटी, वार के नुकसान की भरपाई और पूरे इलाके में जंग खत्म करना शामिल है। इसके साथ ही ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपने अधिकार को भी मान्यता देने की मांग की है।

US प्रेसिडेंट ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा करते हुए कहा कि कट्टर वामपंथी और देश से नफरत करने वाले डेमोक्रेट, ईरान में हमारी महान सैन्य उपलब्धि से ध्यान भटकाने के लिए देश के अंदर ही अराजकता पैदा कर रहे है। हालांकि ईरान ने भी युद्ध खत्म होने के ट्रंप के दावे को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा जंग तभी खत्म होगी जब ईरान चाहेगा और उसकी शर्तें पूरी होंगी ,ईरान ने अमेरिकी प्रस्ताव को हकीकत से दूर बताते हुए ठुकरा दिया है। तेहरान अपनी रक्षा करना जारी रखने का संकल्प लिया , साथ ही दुश्मन पर कड़े प्रहार करता रहेगा, जब तक कि उसकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

Created On :   26 March 2026 4:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story