US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के 27वें दिन ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- 'ईरान समझौते के लिए मांग रहा भीख' साथ में भेजी अहम सौगात

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के 27वें दिन ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- ईरान समझौते के लिए मांग रहा भीख साथ में भेजी अहम सौगात
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 27वां दिन है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ड्रोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 27वां दिन है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ड्रोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ईरान की तरफ से इस युद्ध को रोकने की बातचीत करने वाले नेताओं को अगल और बहुत ही अजीब बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वो अमेरिका से समझौता करने के लिए भीख मांग रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि उनके हमलों में ईरानी सैन्य पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। उन्होंने आगे यह भी दावा किया कि अब उनकी वापसी की कोई संभावना नहीं है।

'नहीं होंगे इसके अच्छी परिणाम'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप में नाराजगी भरे लहजे में कहा, "वे सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि वे केवल हमारे प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। ये गलत है, उन्हें जल्द ही गंभीरता दिखानी चाहिए। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए क्योंकि एक बार ऐसा हो गया तो फिर पीछे मुड़ना संभव नहीं होगा और परिणाम अच्छे नहीं होंगे।"

ट्रंप के दावे पर ईरान का जवाब

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर नाटो देश को पागल बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नाटो देश ने ईरान के साथ जारी जंग में अमेरिका की मदद किसी भी स्तर पर नहीं की है। इस युद्ध के दौरान ट्रंप नाटों के सहयोगियों पर कई बार निशाना कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो-तीन दिनों के भीतर ट्रंप बार-बार शांति की बात दोहरा चुके हैं। जबकि हर बार ईरान इस बात को नकारते आ रहा है कि अमेरिका से उनकी किसी भी तरह की बता नहीं होना बता रहा है। इसके साथ तेहरान कह रहा है कि उनकी शर्तों के अनुसार की इस युद्ध की समाप्ति होगी।

युद्ध जीत पर ट्रंप का दावा

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने इस जंग में जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान ने सहमति देते ही है कि वो कभी भी अब परमाणु हथियार नहीं रखेगा। इसके साथ ही ईरान ने उन्हें समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ी एक अहम सौगात भेजी है।

Created On :   26 March 2026 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story