Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले - 'इसके नतीजे कोरोना महामारी जितने गंभीर'

ईरान-अमेरिका जंग पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले - इसके नतीजे कोरोना महामारी जितने गंभीर
  • ईरान-अमेरिका जंग का आज 27वां दिन
  • युद्ध पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रतिक्रिया दी
  • कोरोना महामारी से की मिडिल-ईस्ट संकट की तुलना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ये युद्ध नहीं रुका तो हालात COVID महामारी जैसे हो सकते हैं। राजधानी मॉस्को में बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि इस जंग का प्रभाव इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स, उत्पादन और सप्लाई चेन पर पड़ रहा है। साथ ही हाइड्रोकार्बन, मेटल, फर्टिलाइजर सेक्टर पर प्रेशर बढ़ रहा है।

पुतिन ने कहा, 'यह संकट कोरोना वायरस के झटके की तरह ही कई देशों में विकास को धीमा कर सकता है। वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। मुझे लगता है कि जो लोग इस संघर्ष में शामिल हैं, वे खुद भी किसी बात का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। हमारे लिए तो यह और भी ज्यादा मुश्किल है।'

समझौते की भीख मांग रहा ईरान

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने ईरान की तरफ से इस युद्ध को रोकने की बातचीत करने वाले नेताओं को अलग और बहुत ही अजीब बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वो अमेरिका से समझौता करने के लिए भीख मांग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके हमलों में ईरानी सैन्य ताकत पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। अब उनकी वापसी की कोई संभावना नहीं है।

ट्रंप ने नाराजगी भरे लहजे में कहा, "वे सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि वे केवल हमारे प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। ये गलत है, उन्हें जल्द ही गंभीरता दिखानी चाहिए। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए क्योंकि एक बार ऐसा हो गया तो फिर पीछे मुड़ना संभव नहीं होगा और परिणाम अच्छे नहीं होंगे।"

Created On :   26 March 2026 8:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story