Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में संघर्ष विराम पर CM उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लेकर दी प्रतिक्रिया, मध्यस्थता वाले मुद्दे पर किया ये दावा

मिडिल ईस्ट में संघर्ष विराम पर CM उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लेकर दी प्रतिक्रिया, मध्यस्थता वाले मुद्दे पर किया ये दावा
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान अगर इन हमलों को रोकने में कोई रोल अदा करता है...

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान अगर इन हमलों को रोकने में कोई रोल अदा करता है तो इसमें मुझे और किसी को क्या ऐतराज हो सकता है। उनका आगे कहना है कि पाकिस्तान के ईरान और इजरायल से अच्छे संबंध है और यदि अमेरिका के उपराष्ट्रपति वहां जाकर इन लोगों से शांति पर चर्चा करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बातचीत से अगर युद्ध रूक जाती है तो इसमें किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए।

अफवाहों पर क्या बोले?

सीएम उमर अब्दुल्ला ने एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के मुद्दे पर कहा, "जब हुकूमत की तरफ से कोई बात होती है, उसको कोई नहीं सुनता। लेकिन अफवाहों पर सब लोग यकीन करते हैं। मैंने पिछले दिनों एक रिव्यू मीटिंग ली। उसमें ये तय हुआ कि फिलहाल किसी भी चीज की कमी नहीं है। चाहे डीजल हो, पेट्रोल हो या एलजीपी हो। दो-चार दिन के अंदर सूरत-ए-हाल बदली नहीं है।"

CM ने लोगों से की अपील

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के हवाला देते हुए कहा, "मौजूदा हालात का केंद्र सरकार ने जायजा लिया है। कहीं पर भी इस्तेमाल की कमी की हिदायत नहीं दी है। इसलिए मेरी तमाम लोगों से गुजारिश है कि जो सोशल मीडिया के अफवाहों की बुनियाद पर पेट्रोल पंप के बाहर लाइन लगाकर बैठे हैं, हमें मजबूर मत करिएगा। नहीं तो मैं कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप ही बंद कर दूंगा। जब तक ये अफवाहों का सिलसिला बंद नहीं होता, क्योंकि अफवाहों की बुनियाद पर आप लोग पेट्रोल पंप के बाहर डेरा जमाए रखोगे तो फिर हालात बिगड़ जाएंगे।"

पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भारत का जवाब

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस मीटिंग में पाकिस्तान की मध्यस्थता का मुद्दा भी उठाया गया था। इस पर सरकार का कहना है कि भारत पाकिस्तान की तरह 'दलाल देश' नहीं हैं। वहीं, इस दौरान विपक्ष ने कहा कि पाकिस्तान जैसा देश मध्यस्थता कर रहा है, लेकिन भारत इसमें शामिल नहीं है।

Created On :   26 March 2026 6:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story