All Party Meeting: सर्वदलीय बैठक के बाद AAP नेता संजय सिंह की आई प्रतिक्रिया, सरकार के दावे का 2-4 दिनों में होगा पर्दाफाश

सर्वदलीय बैठक के बाद AAP नेता संजय सिंह की आई प्रतिक्रिया, सरकार के दावे का 2-4 दिनों में होगा पर्दाफाश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (ईरान-इजरायल) में जारी युद्ध के बीच भारत सरकार ने 25 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक बुलाई। जिसमें युद्ध के सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति और भारतीय नागरिकों पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की गई। यह बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने गैस कल्लत पर बोलते हुए कहा कि अब स्थिति चिंता जनक हो गई है। देश में लोग गैस भरवाने के लिए लाइन में लग रहे हैं। वहीं, अब तो प्रेट्रोल पंपों पर भी लोग लाइन में लगने लगे हैं। पीएम ने दोनों सदनों (लोकसभा-राज्यसभा) में भाषण दिया लेकिन लोगों में घबराहट है।

संजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने कहा हम 60 प्रतिशत LPG का घरेलू उत्पादन कर रहे हैं, गैस की कोई कमी नहीं होगी। हमारे पास तेल स्टॉक में है। हमने ये सवाल उठाया कि इस युद्ध में हमें पड़ने की क्या आवश्यकता थी, पाकिस्तान कैसे चौधरी बन रहा है, इस पर सरकार ने अपने तरीके से जवाब दिया।

दो-चार दिनों में सच्चाई पता चल जाएगी- संजय सिंह

AAP नेता ने कहा, "वो कह रहे हैं कि संकट का समय है, हम विपक्ष से सहयोग चाहते हैं। अब सहयोग का ये मतलब नहीं है कि जनता तकलीफ में रहे। जनता में तकलीफ में रहेगी तो हम लोग बोलेंगे। अब दो-चार दिनों में आपको सच्चाई पता चल जाएगी। सरकार का जो दावा है कि किसी प्रकार का कोई संकट तेल और गैस का नहीं है, वो जमीन पर क्या दिखता है?"

सर्वदलीय बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल थे। उनसे जंग में पाकिस्तान की मध्यस्थता वाली बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि ये तो 1981 से चल रहा है। कुछ मीडिया चैनलों से जानकारी मिली है कि विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने सालों से पाकिस्तान को ईरान के साथ बातचीत में लगा रखा है।

बैठक में कौन-कौन से दल हुए शामिल

सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और विदेश सचिव विक्रम मिश्री शामिल हुए। इसके साथ ही विपक्षी दलों में कांग्रेस, बीजेडी (BJD), सपा (SP), सीपीएम (CPI(M)) सहित कई प्रमुख विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। वहीं, TMC (तृणमूल कांग्रेस) ने इस बैठक से दूरी बनाई। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की मांग की।

Created On :   25 March 2026 9:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story