विधानसभा चुनाव 2026: अमता विधानसभा सीट पर दूसरी जीत की तलाश में टीएमसी, BJP का बढ़ता वोट परसेंट बन रहा है टेंशन

अमता विधानसभा सीट पर दूसरी जीत की तलाश में टीएमसी, BJP का बढ़ता वोट परसेंट बन रहा है टेंशन
टीएमसी के लिए चिंता पैदा कर रहा है विधानसभा में BJP का बढ़ता वोट परसेंट , गठन के बाद से हुए चुनावों में अमता सीट पर 10 बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) की जीत हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1962 में स्थापित अमता विधानसभा सीट पर सामान्य सीट है। अब तक 15 असेंबली चुनाव हुए हैं। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में आती है। अमता सीट पर 10 बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) की जीत हुई, जबकि कांग्रेस को चार बार जीत मिली। 2021 के चुनावों में टीएमसी ने अमता में अपना खाता खोला। 2011 की जनगणना के आधार पर यहां 23 फीसदी मुसलमान, इतनी है अनुसूचित जाति के मतदाता है। दोनों ही चुनाव में अहम भूमिका निभाते है। टीएमसी की मजबूती की वजह कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन का कमजोर हो जाना है।

विधानसभा में BJP का बढ़ता वोट परसेंट टीएमसी के लिए चिंता पैदा कर रहा है। हालांकि पिछले तीन चुनावों में जिस बड़े अंतर से वह पीछे रही है, उसे देखते हुए अभी भी ममता बनर्जी की टीएमसी के लिए कोई बड़ा खतरा बनने से कुछ दूर है।

मौजूदा सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं बीजेपी , वाम दल और कांग्रेस नए गठबंधनों और रणनीतियों के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी 77 पर सिमट गई थी। अबकी बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल की सरकार का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है।

नई सरकार चुनने के लिए समय पर विधानसभा चुनाव हो रहे है। इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ साथ शिक्षा, विकास, बेरोजगारी, महंगाई और प्रदेश -केंद्र सरकार संबंध काफी अहम है। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानससभा चुनाव 2026 के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की, यहां 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, पहले फेज में 152 सीटों और दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी।

Created On :   26 March 2026 4:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story