Tejashwi Yadav: बिहार सरकार पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, अपराध चरम पर, हर जगह अराजकता का माहौल

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा अगर मिडिल ईस्ट में जंग जारी रही तो देश में LPG (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) की भारी किल्लत होने वाली है। जिल तरह लोग नोट बंदी में लाइनों में लग कर परेशान हो रहे थे, ठीक उसी तरह अब परेशान हो रहे हैं। कोविड में मजदूरों को दूसरे राज्यों से पैदल चल कर आना पड़ा था। इस समय सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी हो रही है केंद्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फ्लॉप है।
तेजस्वी यादव ने एबीपी न्यूज चैनल से बात करते हुए केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ''विदेश नीति नाम की कोई चीज नहीं है। केंद्र सरकार की निजी नीति चल रही है। पेट्रोल डीजल का भी संकट हो सकता है। पेट्रोल डीजल और गैस के दाम आने वाले समय में काफी बढ़ेंगे।''
बिहार की कानून व्यवस्था की हालत खस्ता
RJD नेता बिहार सरकार को घेरते हुए कहा, ''बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है. अपराधी बेलगाम हैं। जिन राज्यों में BJP के पास गृह विभाग है। वहां क्राइम चरम पर है। अपराधियों को बीजेपी का संरक्षण मिलता है।'' दोनों उपमुख्यंत्री पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो गये हैं। BJP अपने चुनावी लाभ के लिए अपराधियों को छूट दे रही है। किसी भी बड़े मामले में कार्रवाई नहीं होती, लीपापोती कर दी जाती है। मुजफ्फरपुर के गायघाट वाले मामले में पुलिस दोषी व्यक्ति को पकड़ने गई थी, लेकिन एक निर्दोष इंसान को गोली मार दी। मैं परिवारवालों से बात करने गया था, आखिर बिहार में चल क्या रहा है?
बेटे को लॉच करने वाले फैसले पर क्या बोले तेजस्वी?
बिहार के सीएम नीतीश कुमार पद छोड़ राज्यसभा में बैठेंगे। दूसरी तरफ उनके बेटे निशांत कुमार राजनीति में पूरी तरह एक्टिव हो चुके हैं। जब तेजस्वी से इस बारे में पूछा गया कि आप पर नीतीश परिवारवाद का आरोप लगाते हैं और अपने बेटे को लॉच कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा इनपर मुझे टिप्पणी नहीं करनी है।
Created On :   26 March 2026 12:40 AM IST












