Waris Pathan: मिडिल ईस्ट जारी जंग के बीच AIMIM नेता का आया बड़ा बयान, सरकार को युद्ध रुकवाने का करना चाहिए प्रयास, वरना उठाना पड़ेगा खामियाजा

मिडिल ईस्ट जारी जंग के बीच AIMIM नेता का आया बड़ा बयान, सरकार को युद्ध रुकवाने का करना चाहिए प्रयास, वरना उठाना पड़ेगा खामियाजा

डिजिटिल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को लगभग 20-22 दिन से ज्यादा हो चुका हैं। यूएस ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इसी बीच खबर आ रही है कि दोनों के बीच (ईरान-अमेरिका) बातचीत होने वाली है। इस पर AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान का बयान आया है। उन्होंने कहा अगर दोनों के बीच बातचीत हुई तो बहुत अच्छा होगा।

पेट्रोल-डीजल की कल्लत

रमजान के पाक महीने में 165 मासूम स्कूल की बच्चियों की जान चली गई। इस पर एआईएमआईएम नेता ने कहा ट्रंप और नेतन्याहू एक जालिम नेता हैं। आगे उन्होंने कहा आज हमें LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस), पेट्रोल-डीजल हर चीज की कल्लत हो रही है। डॉलर 94 पर पहुंच गया है। हम यही चाहते हैं कि यह जंग रुक जाए और देश में शांति हो वरना पूरी दुनिया को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। दूसरी तरफ भारत सरकार इस जंग को रोकने का प्रयास क्यों नहीं कर रही है? अगर जंग नहीं रुकी तो बड़ा नुकसान हो जाएगा।

हमें ट्रंप से नहीं डरना चाहिए-वारिस पठान

AIMIM नेता ने आगे कहा, "ईरान ने अगर पूरा होर्मजु स्ट्रेट बंद कर दिया तो आप क्या करेंगे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को पहले से कदम उठाने चाहिए थे कि युद्ध इतना आगे नहीं बढ़े लेकिन सब खामोश थे। जबिक ईरान के साथ भारत के अच्छे रिश्ते रह चुके हैं। कल पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, ये अच्छा है। सबसे बातचीत पहले ही हो जानी चाहिए थी।" उन्होंने कहा हमें अमेरिका से क्यों डर रहे हैं? क्या वो हमें खाना खिलाता है? ट्रंप ने कुछ बोल दिया तो सरेंडर कर जाते हैं, सरेंडर नहीं धुरंधर बनना चाहिए।

बता दें, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस संबंध में उनके भतीजे रोहित पवार ने एक मामला दर्ज कराया है। इस पर AIMIM नेता ने कहा हम भी यही चाहेंगे कि जांच हो और देश के सामने पूरी रिपोर्ट आए।

Created On :   25 March 2026 12:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story