बयान पर हमला: 'प्रधानमंत्री वही करेंगे जो...' विदेश नीति और संसद में PM मोदी के भाषण पर राहुल गांधी ने ली चुटकी

प्रधानमंत्री वही करेंगे जो... विदेश नीति और संसद में PM मोदी के भाषण पर राहुल गांधी ने ली चुटकी
मिडिल ईस्ट में इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी है। इसका असर देश की सियासत पर देखने को मिल रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी है। इसका असर देश की सियासत पर देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां लोकसभा के बाद आज राज्यसभा से मिडिल ईस्ट में बने तनाव को लेकर भारत का रुख साफ किया तो वहीं कांग्रेस सांसद और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेश नीति को लेकर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "भारत की विदेश नीति अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी विदेश नीति बनकर रह गई है। अगर प्रधानमंत्री की छवि खराब होती है, तो हमारी विदेश नीति भी खतरे में पड़ जाती है।' इसकी जगहंसाई हो रही है। इसके अलावा राहुल गांधी ने एक बार फिर आरोप लगाया कि पीएम मोदी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नियंत्रण है। कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप को अच्छी तरह पता है कि प्रधानमंत्री मोदी क्या कर सकते हैं और क्या नहीं।

इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध से बने संकट और उसे लेकर सरकार के कदमों पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने कल संसद में एक बेतुका भाषण दिया। ऐसा लगता है कि वे भारत के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उनका कोई पद नहीं है।'

पीएम मोदी पर कमजोर होने का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री के इन्हीं कारणों के चलते लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह तो बस शुरुआत है, जहां एलपीजी और पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं। उनका दावा है कि स्थिति कोविड जैसी होगी, लेकिन वे भूल गए कि कोविड के दौरान कितने लोगों की मौत हुई और कितनी त्रासदी हुई।'

बता दें, राहुल गांधी ने 25 मार्च को होने वाली सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने की बात की। उन्होंने कहा कि वह केरल में चुनावी कार्यक्रम के चलते इसमें हिस्सा नहीं लेंगे।

हाल ही में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर 'कमजोर' होने का आरोप फिर लगाया। उन्होंने कहा कि वह वही करेंगे जो अमेरिका और इजरायल कहेंगे। राहुल गांधी ने कहा, 'आपने (प्रधानमंत्री) ढांचागत गलती की है। आपने पूरा ढांचा उड़ा दिया है।' नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राहुल गांधी इसे ठीक नहीं कर सकते। कांग्रेस नेता ने दावा किया, 'जो अमेरिका और इजराइल कहेंगे, वो प्रधानमंत्री करेंगे। वह हिंदुस्तान और किसानों के लिए काम नहीं करेंगे।'

Created On :   24 March 2026 6:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story