JDU चीफ चुनाव: जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा नीतीश कुमार सर्वेसर्वा हैं, हमारे सर्वमान्य नेता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कहा उनकी बनाई हुई पार्टी है और बिहार में 20 साल से उनके नेतृत्व में काम हुआ और परिवर्तन आया। अभी भी जो चुनाव हुआ उसमें इतनी बड़ी जीत हुई तो हम सब उनको शुमकामनाएं देते हैं। हम अभी पार्टी कार्यलाय उनका सर्टिफिकेट लेने जाएंगे, पहले सबने मान लिया था कि बिहार कभी नहीं सुधेरेगा लेकिन उस बिहार को बदलना और ऐसा बदला कि आज उस पर चर्चा देश और दुनिया में होती है ये सब नीतीश कुमार के द्वारा किया गया है।
यह भी पढ़े -नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष के नामांकन भरने पार्टी नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बदलाव की संभावना कम
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा यह JDU पार्टी नीतीश कुमार ने बनाई है और उन्होंने इस पार्टी को खड़ा किया है, अगर वे निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए तो इसमें क्या खबर है। नीतीश कुमार सर्वेसर्वा हैं, हमारे सर्वमान्य नेता हैं।
आरजेडी नेता सांसद मीसा भारती ने जेडीयू के निर्विरोध नेता चुने जाने पर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा नीतीश कुमार अपनी पार्टी के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं यह अच्छी बात है। अब वे अपने बेटे को राजनीति में ले आए हैं तो कम से कम अब तो वे परिवारवाद पर नहीं बोलेंगे।
Created On :   24 March 2026 6:39 PM IST














