विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल के पहले ओपिनियन पोल में टीएमसी और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला, सर्वे में ममता की सीट कम फिर भी आगे

पश्चिम बंगाल के पहले ओपिनियन पोल में टीएमसी और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला, सर्वे में ममता की सीट कम फिर भी आगे
ममता बनर्जी जीतेंगी या हारेंगी, बंगाल में टीएमसी वर्सेज बीेजेपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे सियासी पारा बढ़ने लगा है। दो फेज 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वोटिंग से पहले कई चुनावी सर्वे एजेंसियों ने मतदाताओं की चुनावी नब्ज टटोलना शुरु कर दिया है। ओपिनियन पोल्स के सेंटर में केवल एक ही नाम है,ममता बनर्जी। क्या दीदी चौथी बार सत्ता की कुर्सी तक पहुंच पाएंगी या बीजेपी का ‘परिवर्तन’ का नारा इस बार सच साबित हो सकेगा ? ओपिनियन पोल के आंकड़े ने ममता बनर्जी की टेंशन को बढ़ा दिया है। निजी टीवी न्यूज 18 ने Matrize और अन्य सर्वे एजेंसियों के हवाले से ओपिनियन पोल में चुनाव को बेहद दिलचस्प बताया है।

सर्वे में सामने आया है कि ममता ही टीएमसी का इकलौता ट्रम्प कार्ड है। टीएमसी के पास ममता बनर्जी के अलावा कोई दूसरा चेहरा नहीं है ,जो वोट हासिल कर सके। ममता की महिला मतदाताओं के वोट बैंक पर नजर है। लक्ष्मी भंडार’ और अन्य महिला केंद्रित योजनाओं के कारण महिला वोटर्स के बीच ममता की लोकप्रियता बरकरार है। बीजेपी के ‘बाहरी’ होने के नैरेटिव के खिलाफ ‘बंगाल की बेटी’ का कार्ड इस चुनाव में भी काम करता दिख रहा है। एसआईआर में बड़ा खेल होता दिख रहा है। ममता के कड़े फैसले जैसे एंटी-इंकंबेंसी से निपटने के लिए ममता ने इस बार 75 से अधिक मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जो उनकी आक्रामक रणनीति का हिस्सा है।

ओपिनियन पोल में भले ही ममता की लोकप्रियता ज्यादा बताई जा रही हो, लेकिन कुछ लाल संकेत भी दे रही हैं। कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के कुछ मुद्दों ने ममता की छवि को चुनाव में कुछ नुकसान पहुंचा सकते है। ओपिनियन पोल के विश्लेषण से यह साफ है कि ममता अपनी व्यक्तिगत छवि के दम पर अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन सरकार के कामकाज को लेकर जनता में गुस्सा और आक्रोश है। बीजेपी के जोरदार चुनावी अभियान को कांटे की टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना है कि ममता का ‘जादू’ काम आता है या वोटर्स बदलाव को चुनती है।

सर्वे के मुताबिक , TMC को 155 से 170 सीटें मिलने का अनुमान है, हालांकि ये सीटें 2021 की 215 सीटों के मुकाबले कम है, लेकिन बहुमत 148 के आंकड़े से ऊपर है। ओपिनियन पोल में लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को अभी भी हाशिए पर दिखाया गया है, जिन्हें 5 से 10 सीटें मिल सकती हैं। जबकि इस पोल में बीजेपी की सीटों में इजाफे की संभावना जताई गई है, सर्वे के अनुसार बीजेपी इस बार 110 से 125 सीटें जीत सकती हैं।

Created On :   24 March 2026 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story