विधानसभा चुनाव 2026: तूफानगंज असेंबली सीट पर निर्णायक भूमिका में होते है SC -मुस्लिम मतदाता, करीब आधी आबादी SC

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1952 में स्थापित तूफानगंज असेंबली सीट पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में आती है। सामान्य सीट होने के साथ साथ इस सीट पर ग्रामीण वोटर्स का प्रभाव शहर की तुलना में अधिक है। स्थापना के बाद से तूफानगंज में 17 असेंबली इलेक्शन हुए है, चुनाव के शुरुआती दशकों में तूफानगंज में कांग्रेस पार्टी का दबदबा था, कांग्रेस ने 1952 और 1972 के बीच 7 में से 6 इलेक्शन जीते। 1962 में सीपीआई को जीत मिली। तब सीपीआई ने कांग्रेस की जीत के सफर को रोक दिया था। 1977 से 2006 तक लगातार 7 बार सीपीआईएम ने चुनाव जीता। जबकि 2011 और 2016 में टीएमसी वहीं 2021 में बीजेपी ने चुनाव जीता , जो उसकी पहली जीत थी। तूफानगंज में करीब 48 फीसदी अनुसूचित जाति के मतदाता है, जो आधी आबादी है। साथ ही करीब 19 फीसदी मुस्लिम वोटर्स है। कांग्रेस-लेफ्ट फ्रंट गठबंधन यहां कमजोर स्थिति में है, जबकि कैंडिडेट बदलने की रणनीति से कमजोर हुई टीएमसी के सामने बीजेपी की बढ़त एक चुनौती है।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल के पहले ओपिनियन पोल में टीएमसी और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला, सर्वे में ममता की सीट कम फिर भी आगे
पश्चिम बंगाल की सरकार का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है। नई सरकार चुनने के लिए समय पर विधानसभा चुनाव हो रहे है। इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ साथ शिक्षा, विकास, बेरोजगारी, महंगाई और प्रदेश -केंद्र सरकार संबंध काफी अहम है। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानससभा चुनाव 2026 के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की, यहां 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, पहले फेज में 152 सीटों और दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर अटकी नजर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला
मौजूदा सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं बीजेपी , वाम दल और कांग्रेस नए गठबंधनों और रणनीतियों के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी 77 पर सिमट गई थी। अबकी बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच माना जा रहा है।
Created On :   24 March 2026 7:05 PM IST












