पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: अलीपुरद्वार विधानसभा सीट पर निर्णायक भूमिका में होते है SC-ST वोटर्स, टीएमसी और बीजेपी एक दूसरे पर भारी

अलीपुरद्वार विधानसभा सीट पर निर्णायक भूमिका में होते है SC-ST वोटर्स, टीएमसी और बीजेपी एक दूसरे पर भारी
2016 में टीएमसी, 2021 में BJP ने अलीपुरद्वार में अपनी पहली जीत दर्ज कर इलाके में अपनी पकड़ मजबूत की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1951 में स्थापित अलीपुरद्वार विधानसभा सीट की भौगोलिक स्थिति भूटान बॉर्डर के नजदीक होने की वजह से इस सीट की सियासी रणनीति की अहमियत काफी बढ़ जाती है। अलीपुरद्वार एक जनरल सीट है। यहां टीएमसी और बीजेपी दोनों ही एक दूसरे को हल्के में नहीं ले रहे है। भले ही ये सामान्य सीट हो लेकिन यहां दबदबा एससी और एसटी वोटर्स का है। यहां करीब 43 फीसदी अनुसूचित जाति और 12 फीसदी अनुसूचित जनजाती मतदाता है। जो चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते है। शहर की तुलना में ग्रामीण वोटर्स का बोलबाला है।

अलीपुरद्वार में अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके है, शुरूआत के चुनावी दशकों में RSP का दबदबा रहा जो CPI(M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट की एक घटक पार्टी थी।, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ने अलीपुरद्वार में 9 बार जीत हासिल की, जिसमें 1977 और 2006 के बीच लगातार 7 बार जीत हासिल करने का भी रिकॉर्ड है। उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने 6 बार जबकि टीएमसी और बीजेपी ने एक-एक बार जीत का स्वाद चखा है। 2006 में आरएसपी, ​​2011 में कांग्रेस ,2016 में टीएमसी, 2021 में BJP ने अलीपुरद्वार में अपनी पहली जीत दर्ज कर इलाके में अपनी पकड़ मजबूत की।

मौजूदा सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं बीजेपी , वाम दल और कांग्रेस नए गठबंधनों और रणनीतियों के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी 77 पर सिमट गई थी। अबकी बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की सरकार का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है। नई सरकार चुनने के लिए समय पर विधानसभा चुनाव हो रहे है। इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ साथ शिक्षा, विकास, बेरोजगारी, महंगाई और प्रदेश -केंद्र सरकार संबंध काफी अहम है। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानससभा चुनाव 2026 के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की, यहां 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, पहले फेज में 152 सीटों और दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी।

Created On :   24 March 2026 7:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story