विधानसभा चुनाव 2026: टीएमसी के गढ़ उत्तरपाड़ा में बीजेपी का बढ़ता वोट परसेंट, जीत के सफर में लगा सकता है सेंध

टीएमसी के गढ़ उत्तरपाड़ा में बीजेपी का बढ़ता वोट परसेंट, जीत के सफर में लगा सकता है सेंध
उत्तरपाड़ा में लेफ्ट फ्रंट की कुल 14 बार जीत हुई है। 2001 ,2011 ,2016 और 2021 में टीएमसी की जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1951 में स्थापित उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की एक सामान्य सीट है। 2003 के उपचुनाव को जोड़ने के साथ उत्तरपाड़ा में अभी तक 18 असेंबली चुनाव हुए हैं। यहां कम्युनिस्ट पार्टियों का दबदबा रहा है, 1964 में बंटवारे से बनी सीपीआई एम यहां से 9 बार चुनाव जीत चुकी है, जबकि 1951, 1957 और 1962 में सीपीआई ने चुनाव जीता था। 2001 में टीएमसी , CPI(M) 2003 के उपचुनाव में सीट वापस जीती और 2006 में आखिरी बार जीती। उत्तरपाड़ा में लेफ्ट फ्रंट की कुल 14 बार जीत हुई है। 2011 ,2016 और 2021 में टीएमसी ने फिर जोरदार वापसी करते हुए चुनाव जीता। शहरी सीट होने के बावजूद उत्तरपाड़ा असेंबली में वोटर टर्नआउट अधिक देखने को मिलता है। पिछले दो चुनावों से इसमें भी गिरावट देखने को मिल रही है।

उत्तरपाड़ा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सिर्फ 10 km दूर है। बीजेपी की क्षेत्र में लगातार मजबूत होती पकड़ टीएमसी के सामने मुख्य चुनौती बनते हुए नजर आ रहा है। बढ़ता वोट परसेंट जीत का पासा पलट सकता है। उत्तरपाड़ा में सीपीआई लेफ्ट की मजबूती चुनाव में जीत का समीकरण बदल सकता है।

मौजूदा सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं बीजेपी , वाम दल और कांग्रेस नए गठबंधनों और रणनीतियों के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी 77 पर सिमट गई थी। अबकी बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की सरकार का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है। नई सरकार चुनने के लिए समय पर विधानसभा चुनाव हो रहे है। इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ साथ शिक्षा, विकास, बेरोजगारी, महंगाई और प्रदेश -केंद्र सरकार संबंध काफी अहम है। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानससभा चुनाव 2026 के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की, यहां 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, पहले फेज में 152 सीटों और दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी।

Created On :   24 March 2026 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story