Bihar News: अनंत सिंह के जेल से बाहर आने के पर RJD नेता ने कसा तंज, बचाव में उतरे बीजेपी नेता ने क्या कहा?

अनंत सिंह के जेल से बाहर आने के पर RJD नेता ने कसा तंज, बचाव में उतरे बीजेपी नेता ने क्या कहा?

डिजिटिल डेस्क, पटना। बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से सोमवार (24 मार्च) को जमानत मिल गई। शुरुआत में बताया जा रहा था, कि दुलारचंद की मौत गोली से हुई, लेकिन रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत वाहन की टक्कर से हुई है। जेल से बाहर आने बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ भव्य जुलूस और सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ दिखे। इस पर RJD ने तंज कसते हुए कहा कि यह BJP का पहला मॉडल है।

आरजेडी के बयान पर भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पलवार किया है। उन्होंने अनंत सिंह का पक्ष लेते हुए कहा कि आरजेडी की करतूतें ऐसी है कि पार्टी तो 100 साल तक मुंह दिखाने के लायक नहीं है। उन्होंने कहा, ''अनंत सिंह जनता के चुने हुए नेता हैं। क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के लिए जनता ने उन्हें चुना है। वह क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं और जनप्रतिनिधि को कानून से, संविधान से जो भी हक प्राप्त है वही वह काम कर रहे हैं।''

आरजेडी पहले अपने अंदर झाक लें- बीजेपी नेता

मंत्री दिलीप जायसवाल ने RJD पर निशाना साधते हुए कहा, ''आरजेडी अपना घर झांकने का प्रयास करे। RJD ने जो काली करतूत की है उसी का हिसाब किताब 100 साल तक उनको देते रहना होगा। 100 साल के बाद कोई दूध मिलेगा तो आरजेडी को धोया जाएगा, लेकिन अभी 100 साल तक आरजेडी मुंह दिखाने लायक नहीं है।''

राहुल हमेशा देश विरोधी भाषा को करते हैं बुलंद

दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें बहिष्कृत नेता बताया है। कांग्रेस सांसद के द्वारा पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक शब्द बोले जाने पर उन्होंने कहा ''राहुल गांधी जैसे नेता राजनीति को बदनाम कर रहे हैं। वो कभी नेता बने ही नहीं है. वह परिपक्व नहीं हुए हैं, अभी तक मेच्योर नहीं हुए हैं। देश विरोधी ताकत की भाषा बोलना, देश विरोधी आवाज को बुलंद करना राहुल गांधी की पहचान बन गयी है, इसलिए पूरा देश और कांग्रेस पार्टी के नेता भी राहुल गांधी से नफरत करने लगे हैं. उन पर कोई भी टिप्पणी करना बेकार है।''

Created On :   24 March 2026 10:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story