Sonia Gandhi Health: सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट

सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार रात अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार रात अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या है। अस्पताल में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है।

जनवरी में भी बिगड़ी थी तबीयत

यह बीते तीन महीने में दूसरी बार हुआ जब सोनिया गांधी तबीयत बिगड़ी है। इससे पहले 5 जनवरी रात करीब 10 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद वह करीब 6 दिन तक गंगाराम अस्पताल में एडमिट रही थीं। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद उनका घर में ही इलाज चला था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 79 साल की सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब डॉक्टरों ने बताया था कि प्रदूषण और ठंडे मौसम के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिससे उनकी स्थिति और बिगड़ गई। जांच के बाद पाया गया कि उनका ब्रोंकियल अस्थमा हल्का बढ़ गया था।

Created On :   24 March 2026 11:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story