Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, 23 पदों से दिया इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पं. बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने मंगलवार को राज्य के विभिन्न विभागों और संबद्ध निकायों में अपने पास मौजूद 23 पदों और जिम्मेदारियों इस्तीफा दे दिया है। पं. बंगाल गृह मंत्रालय की ओर से जारी ऑफिशियल पत्र में सभी संबंधित विभागों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे को स्वीकार करने की सभी जरूरी प्रोसेस शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर अटकी नजर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला
ममता बनर्जी इस बार दक्षिणी कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने बीजेपी के सीनियर लीडर सुवेंदु अधिकारी होंगे।
दो चरणों में होगा चुनाव
चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल और दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल, 2026 को होगा। वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 4 मई, 2026 को होगी।
पहले चरण के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 6 अप्रैल, 2026 तक और दूसरे फेज के लिए 9 अप्रैल, 2026 तक नामांकन भरे जाएंगे। वहीं, चुनाव से अपना नाम वापस लेने के लिए क्रमशः 9 अप्रैल और 13 अप्रैल की तारीख तय की गई है।
Created On :   25 March 2026 12:39 AM IST












