West Bengal Assembly elections 2026: बंगाल चुनाव में भाजपा ने रेप पीड़िता की मां को बनाया प्रत्याशी, जारी की तीसरी लिस्ट

बंगाल चुनाव में भाजपा ने रेप पीड़िता की मां को बनाया प्रत्याशी, जारी की तीसरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। एक तरफ जहां ममता बनर्जी दोबारा सीएम बनने के सपने देख रही हैं, वहीं बीजेपी भी इस बार पूरी ताकत झोंक कर जीतना चाहती है। चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर रही हैं। इसी बीच भाजपा ने भी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 19 प्रत्याशियों का नाम शामिल हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ का भी नाम शामिल है। इसके पहले पार्टी 2 कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर चुकी है।

बीजेपी ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

बीजेपी ने कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस, राजगंज (एससी) से दिनेश सरकार (हराधन सरकार), इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद (एससी) से हरिपद बर्मन, इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी, शांतिपुर से स्वपन दास, पानी हाटी से रत्ना देबनाथ को टिकट दिया है। इसके अलावा हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल और उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती को प्रत्याशी बनाया है।

दूसरी लिस्ट में किया था 111 प्रत्याशियों का ऐलान

गौरतलब है कि इससे पहले पहले BJP ने बंगाल चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। पार्टी ने रूपा गांगुली को सोनारपुर साउथ सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक को माथाभांगा (SC) से टिकट दिया। पार्टी ने मेक्लिगंज से दधिराम रॉय, मदारीहाट से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी से नरेश चंद्र रॉय, मयनागुड़ी से कौशिक रॉय, जलपाईगुड़ी से अनंत देब अधिकारी,दार्जिलिंग से नोमन राय, इटाहार से सबिता बर्मन, फरक्का से सुनील चौधरी, जांगीपुर से चित्तो मुखर्जी, रानी नगर से राणा प्रताप सिंह रॉय को उम्मीदवार बनाया।

पहली लिस्ट में थे 144 प्रत्याशी

BJP (भारतीय जनता पार्टी) की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम थे, दूसरी लिस्ट में 111 प्रत्याशियों के नाम थे। बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी को टिकट दिया है। TMC (तृणमूल कांग्रेस) पार्टी की चीफ ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी।

चुनाव कब-कब होंगे?

पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को। 4 मई को नतीजे आएंगे।

Created On :   25 March 2026 11:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story