Yogi Adityanath: CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गर्ल्स हॉस्टल का किया शिलान्यास, संबोधन के दौरान विपक्षी दलों पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ आज (25 अप्रैल) गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल (बालिका छात्रावास) का शिलान्यास किया। योगी ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा सांसद रवि किशन पर कुछ ऐसा कहा कि सभी हंसने लगे। आगे CM ने कहा 9 सालों में यूपी में वीमेन वर्कफोर्स 12 फीसदी से बढ़ाकर 36 फीसदी के पार पहुंच चुका है। 2017 के पहले राज्य में काम करने वाली महिलाओं की संख्या सिर्फ 12 फीसदी से भी कम थी।
उन्होंने आगे कहा, "मैं मानता हूं कि जब अगला चुनाव आएगा तो रवि किशन की सीट पर भी कोई महिला दावेदार हो सकती है। CM योगी के इतना कहते ही कार्यक्रम में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। मंच से ही सीएम योगी ने रवि किशन की ओर घूमकर कहा, देखिए लोग चाहते हैं कि आपसे छुट्टी मिल जाए। नारी शक्ति अधिनियम संसद से पास हो चुका है और पीएम की इच्छा अभी है कि 2029 के चुनाव में ये लागू हो जाए। लेकिन उनकी (रवि किशन) की सीट पर असर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीट बन जाएगी।"
कहा, ''2017 के पहले यह एक चुनौती थी। मध्य यूपी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो बहुत सारे परिवार ऐसे थे, जिन्होंने बेटियों को पढ़ने के लिए यूपी के बाहर कहीं छात्रावास में या फिर कहीं रिश्तेदारों के यहां भेज दिया था। लेकिन आज स्थिति बदली है कोई भी पढ़ने के लिए बाहर नहीं जाता बल्कि बाहर के लोग पढ़ने के लिए यहां आते हैं। पश्चिमी यूपी हो या पूर्वी यूपी या मध्य यूपी या बुंदेलखंड, वो आज शहरों में कार्य करने के लिए जाती हैं।''
गोरखपुर का छात्रावास भूतलके अलावा तीन अन्य तल भी होंगे। सभी तलों पर 12-12 (कुल 48) कमरे होंगे। प्रतेक कमरे में सिर्फ तीन छात्राएं रहेंगी। इसके निर्माण पर 13 करोड़ 66 लाख 80 हजार रुपये की लागत आएगी। यह MMMUT (मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, का छठवां बालिका छात्रावास होगा। इस हॉस्टल में मेस और डाइनिंग हॉल, इंडोर गेम्स हॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस हॉल, संगीत कक्ष, डिजिटल लाइब्रेरी, जिम आदि की सुविधाएं भी होंगी।
Created On :   25 March 2026 11:24 PM IST












