Andhra Pradesh Bus Accident: पीएम मोदी ने शोक जताने के साथ आर्थिक मदद देने का किया ऐलान, सीएम चंद्रचूड़ नायडू ने भी दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के मार्कापुरम इलाके में गुरुवार सुबह एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। साथ ही पीएम मोदी ने आर्थिक मदद देने का भी भी ऐलान किया है। बता दें, रायवरम के पास करीब साढ़े छह बजे एक निजी बस की टक्कर एक टिपर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इस हादसे में अब तक लगभग तेरह से चौदह लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कई लोग आग में बुरी तरह झुलस गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। करीब पंद्रह लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत बेहद गंभीर है। इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। इस पर सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी शोक जताया है।
यह भी पढ़े -'हबीबी' में बुजुर्गों के सम्मान की खास झलक, कस्तूरी राजा का किरदार बनेगा फिल्म की ताकत मीरा कथिरावन
सरकारों ने जताया दुख
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज और राहत कार्य में कोई कमी न रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपए और घायलों को पचास हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी दुख जताया है, साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर तेजी से राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
कहां से कहां जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, यह बस हैदराबाद से पामुर जा रही थी। बस में करीब चालीस यात्री सवार थे। वहीं, ट्रक कंक्रीट से भरा हुआ था और चिमाकुर्थी से मार्कापुरम की ओर जा रहा था। हादसा खदानों के पास हुआ, जहां टक्कर के बाद आग तेजी से फैल गई।
मौके पर पहुंची राहत टीमें
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां लगाई गईं। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और प्रशासन मृतकों की पहचान करने में जुटा है।
Created On :   26 March 2026 2:13 PM IST













