मौसम अपडेट: यूपी-बिहार समेत देश के 22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

यूपी-बिहार समेत देश के 22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अलर्ट
देशभर के करीब 22 राज्यों में एक बार फिर से तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि तेज हवाएं परेशान कर सकती हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विभाग की तरफ से देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और तेज हवाओं के आसार बताए गए हैं। दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुए हैं, उनकी वजह से उत्तर भारत के साथ पूर्वोत्तर और मध्य भारत के 22 राज्यों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से संभावना दी गई है कि उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले एक दो दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके बाद फिर से धीरे-धीरे तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।

किन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। जिसमें उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। वहीं, पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। इसके अलावा, मध्य भारत के भी कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। उसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई जिले शामिल हैं। वहीं, दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में आने वाले दिनों में गरज और चमक देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, आज दोपहर या शाम तक दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही तेज हवाएं भी चलने वाली हैं। जिसके चलते तापमान भी सामान्य रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में तेज आंधी का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 27 मार्च को गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। बिहार में 27 मार्च को तेज बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 28 मार्च को गरज और चमक के साथ फिर से बारिश की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे ओलावृष्टि से फसलों को बचाने के लिए हेल नेट का उपयोग करें और तैयार फसलों की तुरंत कटाई करके उनको सुरक्षित जगह पर स्टोर कर लें।

Created On :   26 March 2026 12:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story