भयावह टक्कर: आंध्र प्रदेश में बस -लॉरी के बीच जोरदार भिड़ंत, 13 लोगों की मौत कई घायल, हादसे में जली बस

आंध्र प्रदेश में बस -लॉरी के बीच जोरदार भिड़ंत, 13 लोगों की मौत कई घायल, हादसे में जली बस
आंध्र प्रदेश में प्रकाशम जिले के रायवरम के पास हुए एक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, स्लैब खदानों के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक टिपर लॉरी से टकराई

डिजिटल डेस्क, मरकापुरम। आंध्र प्रदेश में प्रकाशम जिले के रायवरम के पास हुए एक सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। स्लैब खदानों के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक टिपर लॉरी से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई।

आपको बता दें इससे पहले 21 मार्च को ओडिशा के भुवनेश्वर से मलकाजगिरि जा रही बस जैसे ही आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के रामभद्रपुरम मंडल के तारापुरम के पास पहुंची, उसमें अचानक आग लग गई थी। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से यहां बड़ा हादसा होते होते टल गया था। और सभी यात्री सुरक्षित बच गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार निजी बस हैदराबाद से पामुर जा रही थी, तभी बीच रास्ते में रायवरम के पास खदानों के बीच भीषण टक्कर हुई। जिसमें बस आग की चपेट में आने की वजह से जल गई। यात्री भी आग की चपेट में आ गए जिनमें से 13 यात्रियों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय अधिकारी और सुरक्षा कर्मी व दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान करने में प्रशासन जुटा हुआ है। प्रशासन दुर्घटना के कारणों का पता लगा रहा है। इसके लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तार पूर्वक जांच करना शुरु कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कई यात्रियों की स्थिति बहुत गंभीर है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

Created On :   26 March 2026 9:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story