दुर्घटना: धारुर घाट पर फिर भीषण सड़क हादसे में ट्रक-कार की टक्कर के बाद दोनों वाहन खाई जा में गिरे - 6 घायल

धारुर घाट पर फिर भीषण सड़क हादसे में ट्रक-कार की टक्कर के बाद दोनों वाहन खाई जा में गिरे - 6 घायल
  • 6 घायल, 4 की हालत गंभीर
  • घाट पर फिर भीषण सड़क हादसा
  • ट्रक-कार की टक्कर के बाद खाई में गिरे वाहन

Beed News. धारुर घाट पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और भीषण दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोड़ का सही अंदाजा नहीं लगने के कारण चीनी से भरे एक ट्रक (एमएच 38 डी 6688) के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार (एमएच 47 एन 2320) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरे।

इस हादसे में केज निवासी वसीम इनामदार, जफर पठान, बाबू शेख और सुलेमान शेख सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। क्रेन और रस्सियों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से घाट क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने, चेतावनी संकेतक लगाने और सड़क सुधार कार्य शीघ्र कराने की मांग की है।

Created On :   20 March 2026 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story