विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल की राजनीति की दिशा तय कर सकती है आरामबाग सीट ,निर्णायक भूमिका में होते है SC -मुस्लिम वोटर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1951 में गठित आरामबाग विधानसभा सीट कई सालों तक सामान्य सीट रही है। 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद आरामबाग विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई। तब से अब तक यहां तीन बार चुनाव हो चुके हैं। आरामबाग पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में आती है। आरामबाग एक ग्रामीण सीट है।
2026 के विधानसभा चुनाव में आरामबाग सीट बंगाल की राजनीति की दिशा तय कर सकती है, हालांकि लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन की सक्रियता और मजबूती से सीट पर वोटों का बंटवारा और उलटफेर भी होने की संभावना अधिक है। जो चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभा सकता है। आरामबाग विधानसभा सीट आगामी समय में बंगाल की राजनीति की धुरी बन सकता है।
आरामबाग विधानसभा सीट पर लंबे समय तक कांग्रेस और CPI का दबदबा रहा। दोनों ही पार्टियों ने 6-6 बार यहां से जीत हासिल की है। टीएमसी ने 2011 और 2016 में लगातार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। इसके अलावा बांग्ला कांग्रेस, जनता पार्टी और बीजेपी ने एक-एक बार जीत दर्ज की है।
क्षेत्र से पूर्व सीएम प्रफुल्ल चंद्र सेन का नाता रहा है। उन्होंने यहां से 4 बार जीत हासिल की। 1987 से 2006 तक लगातार पांच बार यहां से CPI कैंडिडेट की जीत हुई। TMC ने 2011 में यहां सेंध लगाई। बीजेपी ने 2021 में यहां से जीत हासिल की, बीजेपी की यह पहली जीत थी। सीट पर 35.06% अनुसूचित जाति और 20.50% मुस्लिम वोटर्स हैं। आरामबाग में अबकी मुकाबला कड़ा होने वाला है, यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच है।
मौजूदा सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं बीजेपी , वाम दल और कांग्रेस नए गठबंधनों और रणनीतियों के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी 77 पर सिमट गई थी। अबकी बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल की सरकार का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है। नई सरकार चुनने के लिए समय पर विधानसभा चुनाव हो रहे है। इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ साथ शिक्षा, विकास, बेरोजगारी, महंगाई और प्रदेश -केंद्र सरकार संबंध काफी अहम है। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानससभा चुनाव 2026 के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की, यहां 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, पहले फेज में 152 सीटों और दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी।
Created On :   26 March 2026 4:26 PM IST












