Israel-Iran War: ईरान से जंग के बीच इजरायल का बड़ा दावा, ईरानी नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसीरी को किया ढेर

ईरान से जंग के बीच इजरायल का बड़ा दावा, ईरानी नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसीरी को किया ढेर
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हो रही जंग का आज 27वां दिन है। समय के साथ ये युद्ध और भयानक रूप लेता जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हो रही जंग का आज 27वां दिन है। समय के साथ ये युद्ध और भयानक रूप लेता जा रहा है। इस बीच इजरायल की ओर से बड़ा दावा किया गया है। इजरायली सेना के अधिकारी का कहना है कि ईरान के बंदर अब्बास शहर पर किए गए हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है।

होर्मुज स्ट्रेट को कराया था बंद

इजरायली अधिकारी के मुताबिक तंगसीरी होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की निगरानी के लिए जिम्मेदार थे। इस अहम जलमार्ग पर ईरान के नियंत्रण ने कई देशों में तेल और गैस की आपूर्ति को पूरी तरह से बाधित कर दिया है। हालांकि ईरान की तरफ से अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अगर अलीरेजा तंगसीरी के मारे जाने की पुष्टि हो जाती है, तो इसे ईरान की नौसेना के लिए बड़ा झटका माना जाएगा। बता दें कि अभी तक अमेरिका और इजरायल तीन दर्जन से ज्यादा ईरानी सैन्य कमांडरों को निशाना बना चुके हैं।

कौन थे अलीरेजा तंगसिरी?

दक्षिणी ईरान के बुशेहर प्रांत में जन्मे अलीरेजा तंगसिरी ने ईरान-इराक जंग और टैंकर वॉर के दौरान अपनी सेवाएं दी थीं। इसके बाद ईरानी नौसेना में उनका कद लगातार बढ़ता गया। उन्होंने बंदर अब्बास में नौसेना के प्रथम जिला कमांडर के तौर पर किया और 2010 से 2018 तक डिप्टी कमांडर का पद संभाला। इसके बाद उन्हें नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Created On :   26 March 2026 4:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story