ब्रिटेन का रूस के खिलाफ बड़ा फैसला: PM स्टारमर ने अपनी सेना को दी खुली छूट, इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के दिए आदेश

डिजिटल डेस्क, लंदन। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ब्रिटेश के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने रूस के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपनी सेना को खुली छूट दे दी है कि वे उन रूसी जहाजों पर कब्जा कर सकते हैं, जो पश्चिमी पाबंदियों को नजरअंदाज करके तेल बेच रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि इन जहाजों से होने वाली काली कमाई का उपयोग यूक्रेन के खिलाफ हमलों में किया जा रहा है। इन्हें रोकना अब बेहद जरूरी हो गया है।
यह भी पढ़े -भारत-यूके के बीच रक्षा संबंध मजबूत करने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे ब्रिटेन के वायुसेना प्रमुख
ब्रिटिश PM की कड़ी प्रतिक्रिया
ब्रिटिश पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से काफी खुश है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि मौजूदा समय में तेल की बढ़ती कीमतों से उनकी तिजोरी भरने में सहायता मिलेगी। लेकिन स्टारमर ने कड़े शब्दों में बताया कि पुतिन इस समय शायद खुशी में हाथ मिला रहे होंगे। लेकिन वे उनके गुप्त बेड़े पर और कड़ा प्रहार करने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्धेश्य सिर्फ ब्रिटेन को सुरक्षित रखना नहीं है, बल्कि पुतिन की उस युद्ध मशीनरी को कमजोर करना है, जिनकी मदद से वे यूक्रेन में तबाही मचा रहे हैं।
यह भी पढ़े -ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के बीच कूदा ब्रिटेन, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भेजी हथियारों से लैस पनडुब्बी
ब्रिटेन ने क्यों लिया ये फैसला?
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट ने पीएम के आधिकारिक आवास डाउनिंग स्ट्रीट के हवाले से लिखा कि उनकी सेना और पुलिस रूस के उन जहाजों पर कार्रवाई करने को तैयार है, जो सरेंडर करने से मना करेंगे या फिर पकड़े जाने से बचने के लिए हाई-टेक जासूसी मशीनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि एक बार जहाज उनकी गिरफ्त आ जाएगा। इसके बाद उनके मालिकों और क्रू सदस्य पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्रिटेन ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब रूस अपने इसी गुप्त बेड़े का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ हमले करने में कर रहा रहा है, क्योंकि इसी वजह से उसकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।
Created On :   26 March 2026 9:20 PM IST












