US-Israel Iran War: क्या मिडिल ईस्ट की जंग में रूस ईरान को पहुंचा रहा हथियार? रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास दिया जवाब

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। इस बीच खबरें सामने आई थी कि इस जंग में रूस ईरान की मदद कर रहा है। इस पर रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास क्रेमिलन की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें उसने इस खबरों को खारिज कर दिया और इन्हें झूठा करार दिया है।
ईरान में ड्रोन सप्लाई
फाइनेंशियल टाइम्स ने बुधवार (25 मार्च) को एक रिपोर्ट में दावा किया था कि रूस ईरान को ड्रोन सप्लाई कर रहा है। जिसे क्रेमिलन ने फर्जी बताया है और लोगों को इन खबरों पर ध्यान नहीं देने को कहा है। कई सालों से रूस ईरान का प्रमुख सहयोगी रहा है। लेकिन इस जंग की शुरु होने के बाद से कई बार रूस सैन्य सहायता देने से मना कर चुका है।
खुफिया मदद और सैटेलाइट तस्वीरें
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि क्रेमलिन ने पहले ही अपने सहयोगी देश को खुफिया मदद और सैटेलाइट फोटो पहुंचा चुका है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस जंग शुरुआत 28 फरवरी, 2026 को हुई थी, इसके बाद से रूस ईरान को इसी महीने ड्रोन की एक खेप भेजी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन ड्रोन की डिइजाइन साल 2023 से यूक्रेन के साथ चलने वाले युद्ध के दौरान ईरान ने भेजी थी। जिसके आधार पर रूस इन्हें तैयार कर रहा है।
ड्रोन खेप से सैन्य क्षमता मजबूत
रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि ईरान में पहुंचाई गई यह खेप उसकी सैन्य क्षमताओं को मजबूत बनाएगी और सरकार में भी स्थिरता देखने ने को मिल सकती है। इन्हीं खबरों को क्रेमिलन ने खारिज करते हुए इन्हें फर्जी बताया है और उसने कहा कि वो ईरान के नेतृत्व के साथ सिर्फ अपनी बातचीत जारी रखे हुए हैं।
तेहरान के लिए काफी अहम
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ईरान में बनाए गए शाहेद मॉडल के ड्रोन इस युद्ध में कारगर साबित हुए हैं। इनको बनाने में कम लागत और आसान निर्माण क्षमता की वजह से तेहरान के लिए काफी अहम हो जाते हैं। इनका इस्तेमाल खुफिया जासूसी, सटकी हमले और बड़े पैमाने पर तबाही मचाने के लिए किया जा सकता है।
Created On :   26 March 2026 10:28 PM IST













