India-Pakistan War: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अलापा पुराना राग, पाक PM बोले- आपने युद्ध रुकवाकर बचाई 1 करोड़ लोगों की जान

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अलापा पुराना राग, पाक PM बोले- आपने युद्ध रुकवाकर बचाई 1 करोड़ लोगों की जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (26 मार्च) को एक बार फिर दोहराई पुरानी बात। उन्होंने कहा मैंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया। ट्रंप ने पाक PM शहबाज शरीफ की तारीफ करते हुए करते कहा वह एक शरीफ इंसान हैं। उन्होंने मुझे बताया कि मैंने ऐसा इंतजाम किया जिससे 1 करोड़ लोगों की जान बच गई। उनके इस बयान को भारत ने कई बार खंडन किया है और कहा दोनों देशों के जंग रुकवाने में बीच किसी तीसरे देश का हस्ताक्षेप नहीं था।

मैं तबाही को रोकना चाहता हूं- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिगटन में एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का दावा किया है। उन्होंने कहा "32 सालों से चले आ रहे मसले को एक ही दिन में सुरझा दिए। इसके साथ ही एक ऐसे मसले को रोक दिया जो शुरू ही होने वाला था। भारत-पाकिस्तान जंग को लेकर पाक के पीएम (एक अच्छे इंसान) ने कहा आपने ऐसा समाधान निकाला जिससे 1 करोड़ लोगों की जाने बच गई। उससे बहुत बड़ी संख्या में लोगों की जाने जाती। ऐसे मसले को आपने बहुत जल्द सुलझा दिया।" ट्रंप ने कहा मैं इसलिए यह सब कर रहा हूं क्योंकि मैं उस तबाही को रोकना चाहता हूं।

दस महीनों में 8 युद्ध खत्म करवाए- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप को शहबाज शरीफ ने बताया कि अगर आपने युद्ध न रुकवाया होता तो भारत के ऑपरेशन सिंदूर में लगभग 3.5 करोड़ लोग मारे जाते। यह बात ट्रंप ने पिछले महीने कही थी। अमेरिकी कांग्रेस को अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा, "हम गर्व के साथ देश और विदेश में अमेरिकी सुरक्षा को बहाल कर रहे हैं। मैंने अपने पहले दस महीनों में 8 युद्ध खत्म करवाए हैं..वरना भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हो जाता।" भारत दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने के दावे को लगातार खंडन किया है।

Created On :   27 March 2026 12:39 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story